फ़ीफ़ा अध्यक्ष से होगी पूछताछ

जानी इंफ़ैन्टीनो

इमेज स्रोत, Getty

विश्व फ़ुटबॉल का संचालन करने वाली समीति फ़ीफ़ा के अध्यक्ष जानी इंफ़ैन्टीनो से फ़ीफ़ा के कोड ऑफ़ एथिक्स का उल्लंघन करने के लिए पूछताछ की जाएगी.

जांच की शुरुआत पूछताछ से की जाएगी, अगर पर्याप्त सबूत मिल जाएंगे तो उनके ख़िलाफ़ पूर्ण रूप से जांच की जाएगी.

फ़ीफ़ा की एथिक्स कमेटी के जांच प्रकोष्ठ के सदस्य रॉबर्ट टोरेस से शुक्रवार तक मिल सकते हैं.

इंफ़ैन्टीनो के करीबी सूत्रों ने उन पर लगे आरोपों को अजीब और आधारहीन बताया है.

अगर उनके ख़िलाफ़ पूरी तरह से जांच शुरू कर दी जाती है तो उन्हें 90 दिनों तक के लिए निलंबित किया जा सकता है.

पिछले कुछ महीनों में फ़ीफ़ा से कई दिग्गजों की विदाई हो चुकी है.

फ़ीफ़ा के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया," फ़ीफ़ा के अध्यक्ष कह चुके हैं कि वो एथिक्स कमेटी के काम और स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं. ज़रूरत पड़ने पर कमेटी को समीक्षा के लिए हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराएंगे.''

फ़ीफ़ा

इमेज स्रोत, AP

ज़्यूरिख में फ़ीफ़ा के मुख्यालय में फेरबदल में कई अन्य कर्मचारी हटाए जा चुके हैं और कई कर्मचारी आगे भी फ़ीफ़ा से विदा हो सकते हैं.

इंफ़ैन्टीनो के ख़िलाफ़ प्रारंभिक जांच में 18 गवाहों से पहले कथित तौर पूछताछ की गई है.

फ़ीफ़ा के अंदरूनी सूत्र के मुताबिक इंफ़ैन्टीनो ने 2018 और 2022 विश्व कप के मेज़बान रूस और क़तर की यात्रा के लिए निजी जेट का इस्तेमाल किया था, जिससे लाभ के पद का सवाल खड़ा होता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)