फ़ीफ़ा में पहली बार महिला महासचिव

फातिमा सांबा जूफ़ सैम्यूरा

इमेज स्रोत, UNDP Nigeria

विश्व फ़ुटबॉल को संचालित करने वाली संस्था फ़ीफ़ा के इतिहास में पहली बार इसकी महासचिव के रूप में एक महिला को चुना गया है.

सेनेगल की 54 वर्षीय फातिमा सांबा जूफ़ सैम्यूरा ने 21 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र में काम किया है और वो जून से फीफा के लिए काम करेंगी.

सैम्यूरा, ज़ैरूम वाल्क का स्थान लेंगी जिन्हें पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त कर दिया गया था.

जानी इन्फैनटिनो

इमेज स्रोत, AFP

सैम्यूरा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए फीफा के अध्यक्ष जानी इन्फैनटिनो ने कहा कि वो संस्था के लिए एक ताज़ा हवा के झोंके की तरह होंगी जो बाहर से हैं और संस्था में नई भी हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)