फ़ीफ़ा के सेक्रेटरी जनरल बर्ख़ास्त

जेरोम वाल

इमेज स्रोत,

इमेज कैप्शन, फीफा महासचिव जेरोम वाल

विश्व फ़ुटबॉल की संचालक संस्था फ़ीफ़ा ने अपने महासचिव जेरोम वाल को बर्ख़ास्त कर दिया है.

इससे पहले फ़ुटबॉल विश्व कप टिकटों की बिक्री से मुनाफ़ा कमाने की स्कीम में कथित तौर पर शामिल होने की वजह से 55 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक, जेरोम को फ़ुटबॉल संबंधी सभी गतिविधियों से निलंबित किया गया था.

फ़ीफ़ा ने सिफ़ारिश की है कि उन्हें फ़ुटबॉल से नौ साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाए.

जेरोम वाल पर रिश्वत लेने का आरोप भी है. लेकिन वे इन सभी आरोपों से इंकार करते रहे हैं.

सैप ब्लैटर

इमेज स्रोत, Getty

इमेज कैप्शन, फीफा अध्यक्ष सैप ब्लैटर

फ़ीफ़ा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "फ़ीफ़ा की आपात समिति ने 9 जनवरी 2016 को ये फैसला लिया है कि जेरोम वाल को फ़ीफ़ा के महासचिव के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए."

सात जनवरी को फ़ीफ़ा की आचार समिति ने कहा कि इसके जांच विभाग की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद उसने जेरोम वाल के ख़िलाफ़ औपचारिक क़ानूनी कार्रवाई शुरू करने का फ़ैसला किया है.

जेरोम वाल को 2007 में इस पद पर नियुक्त किया गया था.

फ़ीफ़ा अध्यक्ष सैप ब्लैटर और उपाध्यक्ष मीशेल प्लातिनी को भ्रष्टाचार के आरोप में पहले ही निलंबित किया जा चुका है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>