फ़ीफ़ा ने जारी किए सुधारों के लिए दिशा-निर्देश

इमेज स्रोत, AP
फ़ुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय नियामक संस्था फ़ीफ़ा ने सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए सुझाए गए कई प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है.
इन प्रस्तावों के तहत अब फ़ीफ़ा के सदस्यों का एक निश्चित कार्यकाल होगा, इसमें अध्यक्ष भी शामिल हैं. इसके साथ ही फ़ीफ़ा परिषद में कम से कम छह महिलाएं होंगी.
फ़ीफ़ा ने यह भी कहा है कि इसके अध्यक्ष, परिषद के सभी सदस्य, महासचिव और स्टैंडिंग और ज्यूडिशियल समितियों के प्रमुखों को हर साल अपनी आय घोषित करनी होगी.
कोई भी व्यक्ति फ़ीफ़ा अध्यक्ष पद पर ज़्यादा से ज़्यादा तीन बार ही रह सकता है.

इमेज स्रोत, Reuters
फ़ीफ़ा परिषद कार्यकारी समिति की जगह लेगी. संगठन की रणनीतिक दिशा यही तय करेगी.
महासचिव का दफ़्तर सभी कामकाज की निगरानी करेगा और सभी फ़ैसलों को लागू करेगा.
महिला फ़ुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए हर कॉन्फ़ेडरेशन से कम से कम एक महिला प्रतिनिधि फ़ीफ़ा परिषद के लिए चुनी जाएगी.
फ़ीफ़ा के नियम क़ानून में शामिल मानवाधिकारों को लागू किया जाएगा.

इमेज स्रोत, Reuters
स्विटज़रलैंड में चल रही बैठक में फ़ीफ़ा के नए अध्यक्ष को चुनने के लिए शुक्रवार को मतदान होगा.
दक्षिण अफ़्रीका के टोक्यो सैखवाले के नाम वापस लेने के बाद अब मैदान में चार उम्मीदवार बचे हैं. एशियाई फ़ुटबॉल कॉन्फेडरेशन के अध्यक्ष शेख़ सलमान और यूफ़ा के जॉनी इनफान्टीनो मुख्य दावेदार हैं.
इसके अलावा प्रिंस अली बिन अल-हुसैन और जेरम शैंपेन भी चुनाव लड़ रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












