रिंकू सिंह का फिर चला बल्ला लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हरा दिया

इमेज स्रोत, ANI
आईपीएल के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हराया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 228 रन बनाए. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सात विकेट पर 204 रन बना सकी.
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू सिंह ने चार चौके और इतने ही छक्के जड़े अंत तक आउट नहीं हुए और आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जमाया. दूसरी ओर नीतीश राणा ने कप्तानी पारी खेली और केवल 41 गेंदों पर 75 रनों की तेज़ पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
सनराइजर्स हैदराबाद के 229 रनों के लक्ष्य के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स ने धीमी शुरुआत की और भुवनेश्वर कुमार के पहले ही ओवर में रहमनुल्लाह गुरबाज़ आउट हो गए.
मैच के तीसरे ओवर में मार्को जानसेन ने पहले वेंकटेश अय्यर और फिर सुनील नरेन को भी पवेलियन लौटा दिया.
इसके बाद पहले नारायण जगदीशन ने पांचवे ओवर में 12 रन जुटाए फिर कप्तान नीतीश राणा ने पावरप्ले के आख़िरी ओवर में उमरान मलिक की सभी छह गेंदों पर बाउंड्री के पार भेजा.
इस ओवर में नीतीश ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बटोरे.
पावरप्ले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट पर 62 रन जुटाए.

इमेज स्रोत, ANI
मैच के 9वें ओवर में मयंक मार्कंडेय ने जगदीशन को आउट कर दिया. जगदीशन ने 21 गेंदों पर 35 रन बनाए. चौथे विकेट के लिए उन्होंने नीतीश के साथ 62 रन जोड़े.
इसके बाद एक छोर से कप्तान नीतीश राणा जम गए और 12वें ओवर में छक्के के साथ 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
17वें ओवर में आउट होने से पहले नीतीश राणा ने 41 गेंदों पर पांच चौके, छह छक्कों की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इधर पिछले मैच के हीरो रहे रिंकू सिंह दूसरे छोर से डटे रहे और 19वें ओवर में 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह आईपीएल में रिंकू सिंह का पहला अर्धशतक है.
आख़िरी ओवर में जीत के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन बनाने थे. इस ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर को उमरान मलिक ने आउट कर दिया.
अगली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लिया. इसके बाद रिंकू सिंह स्ट्राइक पर थे. अगली दो गेंदों पर उनके बल्ले से कोई रन नहीं बने. पांचवीं गेंद पर रिंकू ने छक्का भी जड़ा लेकिन इतना काफ़ी नहीं था और कोलकाता नाइट राइडर्स 23 रन से यह मैच हार गया.
रिंकू सिंह 31 गेंदों पर 58 रन बना कर नाबाद रहे.

इमेज स्रोत, @SunRisers
ब्रूक का तूफ़ानी शतक, हैदराबाद ने रखा 229 रनों का विशाल लक्ष्य
इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइज़र्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के तूफ़ानी शतक की बदौलत जीत के लिए 229 रनों की बड़ी चुनौती रखी.
सनराइज़र्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक को पारी की शुरुआत करने के लिए मयंक अग्रवाल के साथ उतारा.
ब्रूक ने उमेश यादव के पहले ओवर में ही तीन चौके जड़े. उमेश के दूसरे ओवर में उन्होंने लगातार दो छक्के भी लगाए.
शुरुआती चार ओवर में सनराइज़र्स हैदराबाद ने बिना कोई नुकसान 11.50 की औसत से 46 रन जुटा लिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
गेंद से चमके आंद्रे रसेल
मैच का पांचवा ओवर करने के लिए नीतीश राणा ने आंद्रे रसेल के हाथों में गेंद थमाई.
आंद्रे रसेल ने आते ही अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए.
इससे कुछ देर के लिए रन गति पर अंकुश लगा लेकिन पिच पर आए कप्तान एडन मार्करम और ब्रूक एक बार फिर बल्ले से बरसने लगे.
सनराइज़र्स हैदराबाद ने पावरप्ले के छह ओवरों में दो विकेट पर 65 रन बनाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
हैरी ब्रुक के पचास, मार्करम के साथ अर्धशतकीय साझेदारी
हैरी ब्रुक ने 11वें ओवर में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
इसी ओवर में सनराइज़र्स हैदराबाद ने 100 रन पूरे किए.
12वें ओवर में कप्तान एडन मार्करम ने सुयश शर्मा की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़ा.
इसके साथ ही उन्होंने ब्रुक के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. इस ओवर में 16 रन बने.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 5
मार्करम का चौथा अर्धशतक
मैच के 13वें ओवर में कप्तान एडन मार्करम ने एक छक्का और फिर छक्का जड़ते हुए आईपीएल का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इसके लिए 25 गेंदें खेलीं.
हालांकि वरुण चक्रवर्ती की इसी ओवर की अगली गेंद पर वे डीप मिडविकेट पर आंद्रे रसेल के हाथों लपके गए.
इसके साथ ही ब्रूक के साथ तीसरे विकेट की उनकी 72 रनों की साझेदारी ख़त्म हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 6
आईपीएल 2023 का पहला शतक
पिच पर आए अभिषेक शर्मा 14वां ओवर थोड़ा संभल कर खेले.
इस ओवर में केवल चार रन बने लेकिन इसके बाद ब्रूक ने अपनी बल्लेबाज़ी का ज़बरदस्त हुनर प्रदर्शित किया.
15वें ओवर में नीतीश राणा लॉकी फ़र्ग्यूसन को वापस लाए. ब्रूक ने इस ओवर में ज़ोरदार बल्लेबाज़ी की.
इस ओवर में ब्रूक ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बटोरे.
16वें ओवर में 15 रन, 17वें ओवर में 14 रन तो 18वें ओवर में फिर 14 रन बने.
इसके बाद एक बार फिर आंद्रे रसेल गेंदबाज़ी के लिए लाए गए और उन्होंने दूसरी गेंद पर ही अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया.

इमेज स्रोत, @SunRisers
इसके साथ ही हैरी ब्रूक के बीच हो चुकी 72 रनों की साझेदारी टूट गई.
हालांकि इसके बाद रसेल चोटिल हो कर मैदान से बाहर चले गए और उनका बचा हुआ ओवर करने शार्दुल ठाकुर लाए गए.
ब्रूक ने 20वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. यह इस आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज़ का पहला शतक है. ब्रूक ने अपने शतक के लिए 55 गेंदों का सामना किया.
इसके साथ ही सनराइज़र्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 228 रन बनाए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)