विद्रोही गुटों के खात्मे पर सहमत रवांडा और कांगो

अदीस अबाबा में चल रहे अफ्रीकी संघ के शिखर सम्मेलन में रवांडा और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के राष्ट्रपतियों के बीच इस बात पर सहमति हुई है कि उनके सीमावर्ती इलाकों में एक अंतरराष्ट्रीय सेना गश्त करे और पूर्वी कांगो में सक्रिया विभिन्न विद्रोही गुटों को खत्म करे.

शिखर बैठक में रवांडा के राष्ट्रपति पाउल कागामे और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने एक दूसरे से आमने-सामने बात की.

कांगो की सरकार रवांडा पर विद्रोहियों की सीधे तौर पर मदद करने का आरोप लगाती है जबकि रवांडा की सरकार इन आरोपों से इनकार करती है.