BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
शनिवार, 09 जून, 2007 को 07:26 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
अटलांटिस की उड़ान, वापस लौटेंगी सुनीता
अटलांटिस
अटलांटिस सात अंतरिक्ष यात्रियों के लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ है
अमरीकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने सात अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर फ़्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक उड़ान भर ली है. अटलांटिस का इस साल का यह पहला अभियान है.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पिछले वर्ष दिसंबर से मौजूद भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इसी यान से वापस लौटेंगी.

नासा ने अपने बयान में कहा है कि यान ने साफ मौसम में उड़ान भरी और नौ मिनट से कम समय में ही अपनी कक्षा में पहुँच गया.

अटलांटिस के सातों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में निर्माण कार्य में मदद करेंगे और नया सोलर पैनल भी स्थापित करेंगे.

अंतरिक्ष के प्रोग्राम मैनेजर वेन हेल ने कहा कि अटलांटिस के उड़ान भरने के समय ईंधन टैंक से फोम के कुछ टुकड़े गिरे लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे कोई ख़तरा नहीं है.

नासा को इस समय तक दूसरा अभियान भैजना था और अटलांटिस को मार्च में ही भेजने की योजना थी लेकिन फरवरी के अंत में ओलावृष्टि से ईंधन टैंक क्षतिग्रस्त हो गया था और उसकी मरम्मत करने में तीन महीने लग गए.

हालांकि विलंब होने के बावजूद नासा को भरोसा है कि 100 अरब डॉलर की लागत से बनने वाले अंतरिक्ष स्टेशन को 2010 में यानों के बेड़े की समय अवधि पूरा होने से पहले हर हाल में तैयार कर लिया जाएगा.

नासा की योजना अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दर्जन भर से अधिक और अभियान भेजने की है ताकि वहाँ कल-पुर्जों और दूसरे सामानों की आपूर्ति पूरी की जा सके.

अभियान

अटलांटिस के इस अभियान का उद्देश्य इस साल के अंत में अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने वाले यूरोप के कोलंबस के लिए आवश्यक तकनीकी जरूरतों को पूरा करना है.

सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स पिछले छह महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में है

इस यान से गए सात अंतरिक्ष यात्रियों में से एक क्लेटन एंडरसन चार महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रुक जाएंगे, जबकि वहाँ दिसंबर से ही मौजूद फ्लाइट इंजीनियर सुनीता विलियम्स लौट आएंगी.

ग़ौरतलब है कि पिछले वर्ष 10 दिसंबर को अंतरिक्ष यान डिस्कवरी से सुनीता और छह अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी.

सुनीता की पैदाइश अमरीका के ओहायो में 1965 में हुई थी. उनके पिता 1958 में अहमदाबाद से अमरीका जाकर बस गए थे.

सुनीता के पिता दीपक पांड्या और माँ बोनी पांड्या मैसाचुसेट्स राज्य के फ़ाल्मथ शहर में रहते हैं. सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष विज्ञान का ख़ासा ज्ञान रखती हैं और रूस में उन्होंने लंबे समय तक काम किया है.

डिस्कवरी यानवापस लौटा 'डिस्कवरी'
अंतरिक्ष यान डिस्कवरी को सफलतापूर्वक फ़्लोरिडा में उतार लिया गया है.
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में बढ़ते कदम
सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की दूसरी अमरीकी अंतरिक्ष यात्री बनी हैं.
सुनीता विलियम्सडिस्कवरी की उड़ान टली
नासा ने ख़राब मौसम के कारण अपने अंतरिक्ष यान डिस्कवरी की उड़ान टाली.
डिस्कवरीनासा की अंतरिक्ष उड़ान
नासा ने तय किया है कि उसकी अगली अंतरिक्ष उड़ान जुलाई में होगी.
इससे जुड़ी ख़बरें
डिस्कवरी ने उड़ान भरी
10 दिसंबर, 2006 | विज्ञान
महिला अंतरिक्ष पर्यटक लौटीं
29 सितंबर, 2006 | विज्ञान
अटलांटिस लौट आया धरती पर
21 सितंबर, 2006 | विज्ञान
अटलांटिस का प्रक्षेपण टला
27 अगस्त, 2006 | विज्ञान
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>