ब्रिटेन: मरने के लिए किनारे पहुँचीं व्हेल

इमेज स्रोत, Carl Smith
ब्रिटेन में लिंकनशायर में समुद्र तट पर तीन स्पर्म व्हेल मछलियों के शव मिले हैं.
एचएम कोस्टगार्ड के मुताबिक़ लिंकनशायर में स्केग्नेस के पास समुद्र तट पर शनिवार को दो व्हेल मछलियों के शव मिले थे, जबकि एक व्हेल मछली का शव इससे पहले मिला था.
माना जा रहा है कि ये व्हेल मछलियां उसी समूह की थीं जिसकी एक व्हेल पहले ही हंस्टेन्टन में मृत पाई गई थी.

इमेज स्रोत, MCA
सिटेशन स्ट्रैंडिंग्स जांच कार्यक्रम के तहत इन व्हेल मछलियों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.
कुछ दिन पहले भारत में भी तमिलनाडु के तूतीकोरिन तट पर 73 व्हेल मरी पाई गई थीं.
मछलियों के समूह को नॉरफ्लॉक तट के पास शुक्रवार को देखा गया था. इस समूह में कम से कम पांच व्हेल मछलियां थीं. इनमें से एक हंस्टेन्टन के तट पर आ गई थी जिसे वापस भेजने की कोशिश के बावजूद उसकी मौत हो गई थी.

इमेज स्रोत, Jemma Greef
समुद्र तट पर मछलियों के शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है.
सिटेशन स्ट्रैंडिंग्स जांच कार्यक्रम के प्रोग्राम आयोजक रॉब डिवाइल ने चेतावनी दी है कि और व्हेल मछलियां भटककर तट तक पहुंच सकती हैं.
रॉब डिवाइल ने बताया, "हर साल इंग्लैंड में 600 सिटेशन (पानी में रहने वाली बड़ी मछलियां जैसे व्हेल और डॉलफ़िन) भटककर तट पर आ जाती हैं, जिनमें से पांच या छह ही स्पर्म व्हेल होती हैं."

इमेज स्रोत, MCA
स्पर्म व्हेल मछलियां गहरे पानी में रहने वाली मछलियां हैं जो कि समुद्र तट के पास कम गहरे पानी में ज़िंदा नहीं रह पातीं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>












