पनामा लीक्स, मंदिर, एनआईटी और क्रिकेट

पनामा लीक्स

इस सप्ताह बड़े पैमाने पर लीक हुए <link type="page"><caption> गोपनीय दस्तावेज़ों</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160403_panama_papers_leak_tax_haven_hk" platform="highweb"/></link> से पता चला कि अमीर और शक्तिशाली लोग अपनी <link type="page"><caption> दौलत छिपाने</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160409_gch_panama_least_financial_transparency_cj" platform="highweb"/></link> के लिए टैक्स चुराते हैं और उन तरीक़ों का इस्तेमाल करते हैं जिनसे उन्हें कम से कम टैक्स भरना पड़े.

इस दस्तावेज़ों को पनामा पेपर्स के नाम से जाना गया. इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री <link type="page"><caption> डेविड कैमरन</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160410_david_cameron_tax_returns_pu" platform="highweb"/></link> ने अपनी आय पर सफ़ाई दी. <link type="page"><caption> आइसलैंड</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/multimedia/2016/04/160406_iceland_dunia" platform="highweb"/></link> के प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा.

रूस के राष्ट्रपति <link type="page"><caption> व्लादीमिर पुतिन</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160407_putin_panama_papers_aj" platform="highweb"/></link> ने 'भ्रष्टाचार' से इनकार किया. चीन के राष्ट्रपति <link type="page"><caption> शी जिनपिंग</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160404_panama_papers_china_leaders_relatives_rv" platform="highweb"/></link> के परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे <link type="page"><caption> अमिताभ बच्चन</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160405_amitabh_bachhan_panama_reax_ml" platform="highweb"/></link> के भी नाम इनमें आए. हालांकि अमिताभ बच्चन ने भी इन आरोपों से इनकार किया.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री <link type="page"><caption> नवाज़ शरीफ़</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160406_panama_papers_pakistan_iceland_sjm" platform="highweb"/></link> के बच्चों के नाम होने से देश की हुकूमत ने इसकी जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने का फ़ैसला किया.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

इमेज स्रोत, epa

भारत प्रशासित कश्मीर के श्रीनगर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में <link type="page"><caption> राष्ट्रीय ध्वज</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/04/160407_what_happened_in_nit_aj" platform="highweb"/></link> तिरंगा न फहराने देने से <link type="page"><caption> उत्तेजित छात्रों</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/04/160405_nit_srinagar_sdp" platform="highweb"/></link> पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

संस्था में <link type="page"><caption> वर्ल्ड टी-20</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/04/160403_kashmir_worldt20_tension_sk" platform="highweb"/></link> मैच को लेकर कश्मीरी और ग़ैरकश्मीरी छात्रों में कुछ दिन तनाव भी रहा. भारत में फ़िलहाल 'भारत माता की जय' को लेकर <link type="page"><caption> तीखी बहस</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/04/160409_niit_tension_remain_pj" platform="highweb"/></link> जारी है.

शनि शिगणापुर

इमेज स्रोत, SHANIDEV.COM

अदालत के हुक्म के बावजूद महिलाओं को मुख्य चबूतरे पर न जाने देने की ज़िद पर अड़े <link type="page"><caption> शनि शिगणापुर</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/04/160408_shani_shingnapur_temple_women_pj" platform="highweb"/></link> मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि अब औरतें भीं मुख्य शिलापूजन कर सकती हैं.

इसके साथ ही <link type="page"><caption> मंदिर में पूजन</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/04/160402_shani_shighnapur_controversy_ss" platform="highweb"/></link> की 400 पुरानी मान्यता समाप्त हो गई, जिसमें औरतों को शनि मंदिर के मुख्य चबूतरे पर प्रवेश का अधिकार नहीं था.

जकार्ता

इमेज स्रोत, IAN ARDIAN

इंडोनेशिया के जकार्ता के एक हवाई अड्डे पर दो हवाई जहाज़ <link type="page"><caption> आपस में टकरा गए</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160405_aeroplanes_collide_jakarta_airport_ra" platform="highweb"/></link>. इस वजह से एक जहाज़ के पंख में आग लग गई.

हादसा उस समय हुआ, जब बाल्टिक एयर का हवाई जहाज़ उड़ान भर रहा था. इस दौरान उसका पंख ट्रांसनुसा के एक विमान के पिछले हिस्से से टकरा गया.

सीरिया

इमेज स्रोत, AP

सीरिया के विद्रोही बलों ने उत्तरी सीरिया में रणनीतिक रूप से अहम एक शहर से इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों को हटने के लिए मजबूर कर दिया है.

दूसरी तरफ़ सरकार ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट ने राजधानी दमिश्क से 40 किलोमीटर दूर एक <link type="page"><caption> सीमेंट कारख़ाने</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160408_syriai_rebels_cantrol_pj" platform="highweb"/></link> से कम से कम 200 लोगों का अपहरण कर लिया है.

मौलाना मसूद अज़हर

इमेज स्रोत, SAEED KHAN AFP

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर और तीन अन्य के ख़िलाफ़ के <link type="page"><caption> गिरफ़्तारी का वारंट</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/04/160408_masood_azhar_warrant_nia_aj" platform="highweb"/></link> जारी किया गया है. पठानकोट चरमपंथी हमले के मामले में मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने वॉरंट जारी किया.

मसूद अज़हर एक समय में ब्रिटेन के प्रमुख इस्लामिक विद्वानों के <link type="page"><caption> ख़ास मेहमान</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160407_masood_azhar_part1_rd" platform="highweb"/></link> हुआ करते थे. बीबीसी की जांच में पता चला है कि ब्रिटेन में <link type="page"><caption> चरमपंथ के बीज</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/04/160406_160407_masood_azhar_part2_rd" platform="highweb"/></link> 1993 में देवबंदी मस्जिदों के ज़रिए उन्होंने ही बोए थे.

सरफ़राज़ अहमद

इमेज स्रोत, AFP

शाहिद आफ़रीदी ने वर्ल्ड टी-20 में पाकिस्तानी टीम के ख़राब प्रदर्शन के बाद टीम की <link type="page"><caption> कप्तानी से इस्तीफ़ा</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/sport/2016/04/160403_afridi_step_down_captain_pk" platform="highweb"/></link> दे दिया है.

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी 20 टीम की कमान विकेट कीपर <link type="page"><caption> सरफ़राज़ अहमद</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/sport/2016/04/160405_sarfaraz_ahmed_pak_t20_captain_ml" platform="highweb"/></link> को सौंप दी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)