बिहार, पैग़ंबर और मांस छाए रहे इस हफ़्ते

साप्ताहिक ख़बरें

इमेज स्रोत, Reuters AFP

डालते हैं एक नज़र इस सप्ताह की अहम घटनाओं पर जो सुर्ख़ियां बन गईं.-

ट्रेन का इंतज़ार करते प्रवासी

इमेज स्रोत, Getty

प्रवासी मुद्दे पर <link type="page"><caption> क्रोएशिया ने कहा</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150919_croatia_forcing_hungary_for_migrants_sdp" platform="highweb"/></link> कि वह प्रवासियों को स्वीकार करने के लिए हंगरी को 'बाध्य' करेगा. हंगरी ने आरोप लगाया कि क्रोएशिया प्रवासियों को रजिस्टर नहीं करके अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन कर रहा है.

उधर हंगरी समेत कई देशों की सीमाबंदी के बाद सीरिया और दूसरे देशों से आ रहे प्रवासी <link type="page"><caption> नए रास्ते खोज</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150916_migrants_reach_croatia_hk" platform="highweb"/></link> रहे हैं.

<link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150905_eu_migrant_crisis_question_answer_pm" platform="highweb"/></link> और समझें क्या है यूरोप का प्रवासी संकट.

चिली में भूकंप

इमेज स्रोत, AFP

दक्षिण अमरीकी देश चिली में <link type="page"><caption> ज़बर्दस्त भूकंप</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150916_tsunami_alert_chile_sdp" platform="highweb"/></link> से राजधानी सेनटियागो में इमारतों को नुक़सान पहुंचा. भूकंप की तीव्रता 8.3 मापी गई.

कम से कम 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया देश में <link type="page"><caption> इमरजेंसी की घोषणा</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150918_chile_quake_emergency_sdp" platform="highweb"/></link> कर दी गई.

इमेज स्रोत, AFP

नेपाल में नया <link type="page"><caption> संविधान लागू</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150919_new_constitution_of_nepal_dil" platform="highweb"/></link> हो चुका है. यह पहला संविधान है जिसे संविधान सभा ने बनाया है. इस संविधान ने दुनिया के एकमात्र हिंदू राष्ट्र नेपाल को एक धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र में बदल दिया है.

इसे ले कर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने <link type="page"><caption> फ़ायरिंग की</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150920_nepal_one_killed_in_police_firing_dil" platform="highweb"/></link> जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

बिहार चुनाव के लिए राहुल गांधी की रैली

इमेज स्रोत, Prashant ravi

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनातिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी <link type="page"><caption> सूची जारी की</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150920_bjp_second_list_bihar_polls_pp" platform="highweb"/></link> जिसमें 99 उम्मीदवारों के नाम हैं. जीतनराम मांझी ने <link type="page"><caption> दो जगहों से</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150920_manjhi_election_seat_announcement_hk" platform="highweb"/></link> लड़ने की मंशा जताई है.

राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस के महागठबंधन ने भी विधानसभा चुनावों के लिए <link type="page"><caption> सीटों का बंटवारा</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150919_bihar_seat_coalition_va" platform="highweb"/></link> कर लिया है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस

इमेज स्रोत, Netaji Research Bureau

कोलकाता में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी <link type="page"><caption> 64 फ़ाइलें सार्वजनिक</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150918_netaji_bose_files_declassified_ac" platform="highweb"/></link> किए. इनमें से अधिकतर फ़ाइलें बोस और उनके परिवार पर खुफ़िया अधिकारियों की रिपोर्ट्स हैं.

एआर रहमान

इमेज स्रोत, A R RAHMAN

पैग़ंबर मोहम्मद पर बनी ईरानी फ़िल्म में संगीत देने के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित संगीतकार <link type="page"><caption> एआर रहमान की आलोचना </caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150915_fatva_zubair_blog_sr" platform="highweb"/></link>हुई.

रहमान ने फ़ेसबुक के ज़रिए इसका <link type="page"><caption> जवाब दिया</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150914_rahman_facebook_reply_msg_film_hk" platform="highweb"/></link> और कहा कि "मैं पश्चिम और पूर्वी संस्कृति दोनों को जीता हूं और सभी लोगों को जैसे वो हैं, वैसे ही प्यार करता हूं."

रहमान ने माजिद मजीदी की फ़िल्म में संगीत दिया है.

बीफ बैन

इमेज स्रोत, majid jahangir

मुंबई में मांस बिक्री पर लगे <link type="page"><caption> बैन हटाया</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150914_meatban_mumbai_highcourt_ra" platform="highweb"/></link> गया. हालांकि 17 सितंबर को पशुओं को काटने पर लगा प्रतिबंध जारी रहा.

बंगलुरु में महानगर पालिका ने गणेशचतुर्थी के मौके पर 17 सितंबर को मांस की बिक्री पर <link type="page"><caption> प्रतिबंध घोषित किया</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150915_ban_sale_meat_bengaluru_ps" platform="highweb"/></link> था.

भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में गोमांस <link type="page"><caption> बिक्री और कारोबार </caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150914_beef_ban_kashmir_politics_tk" platform="highweb"/></link>पर लगे प्रतिबंध को सख़्ती से लागू करने के हाई कोर्ट के आदेश पर भी उठे सवाल.

पढ़ें क्या <link type="page"><caption> बैनिस्तान की राह</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150919_politics_of_ban_india_du" platform="highweb"/></link> पर है हिंदुस्तान ?

फ़ोन

इमेज स्रोत, Thinkstock

'3डी टच' के साथ <link type="page"><caption> आईफ़ोन 6एस</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150909_apple_iphone_6s_launch_ac" platform="highweb"/></link>, 6एस प्लस क्या लांच हुआ एंड्राएड को नई प्रतिद्वंदिता मिल गई.

लेकिन एंड्रायड पर 3डी टच का मज़ा लेना कोई मुश्किल काम नहीं. बस फ़ोन की सेटिंग में थोड़ा बदलाव कीजिए और आपके फ़ोन पर <link type="page"><caption> थ्री-डी टच शुरू</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/science/2015/09/150915_three_d_android_phone_ps" platform="highweb"/></link> हो जाएगा.

सोमदेव देवबर्मन, लिएंडर पेस, अजय जयराम, नोवाक जोकोविच

इमेज स्रोत, AFP Reuters

इमेज कैप्शन, सोमदेव देवबर्मन, लिएंडर पेस, अजय जयराम, नोवाक जोकोविच

<link type="page"><caption> </caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/sport/2015/09/150918_davis_cup_va" platform="highweb"/></link> भारत के <link type="page"><caption> लिएंडर पेस </caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/sport/2015/09/150919_paes_bopanna_defeated_daviscup_ps" platform="highweb"/></link>और रोहन बोपन्ना की जोड़ी डेविस कप में हारी. चेक गणराज्य से हारने के बाद भारत डेविस कप मुकाबले में आगे नहीं बढ़ पाया.

भारत के <link type="page"><caption> अजय जयराम</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/sport/2015/09/150920_badminton_ajay_jairam_loss_ac " platform="highweb"/></link> कोरिया ओपन के फ़ाइनल में हार गए और उन्हें रजत पदक मिला.

<link type="page"><caption> नोवाक जोकोविच</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/sport/2015/09/150914_federer_djokovic_us_open_final_pkp" platform="highweb"/></link> ने रोज़र फ़ेडरर को हराकर यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स का ख़िताब जीता.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>