खेमका : 22 साल में 46 बार ट्रांसफ़र

इमेज स्रोत, PTI
- Author, रविंदर सिंह रॉबिन
- पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
सरकारी सेवाओं में किसी कर्मचारी का ट्रांसफ़र होना कोई नई बात नहीं है.
लेकिन भारत में एक आईएएस अधिकारी के 22 वर्षों के कार्यकाल में उसे 44 विभागों में 46 बार ट्रांसफ़र किया जाए तो इस पर ध्यान जाना लाज़मी है.
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका (49) के साथ ऐसा हुआ है.
कौन हैं खेमका?
- मूलरूप से कोलकाता के अशोक खेमका ने आईआईटी खड़गपुर, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च की पढ़ाई की.
- रॉबर्ट वाड्रा की ज़मीन डील मामले को उजागर करने के बाद उनका नाम मीडिया में आया.
- व्हीसिल ब्लोअर के रूप में पहचान बनी.
किन मुख्यमंत्रियों के रहते काम किया?

इमेज स्रोत, PTI
भजन लाल (कांग्रेस), बंसी लाल (हरियाणा विकास पार्टी), ओम प्रकाश चौटाला (इंडियन नेशनल लोक दल), भूपिंदर सिंह हुड्डा (कांग्रेस) और वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (भाजपा).
किसने कितनी बार किया ट्रांसफ़र?
- भूपिंदर सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री काल में खेमका का 22 बार ट्रांसफ़र किया गया.
- बंसी साल और भजन लाल ने सात-सात बार
- ओम प्रकाश चौटाला ने नौ बार ट्रांसफ़र किया
सबसे छोटा और सबसे बड़ा कार्यकाल?
- रजिस्ट्रार के यहां दर्ज आंकड़ों के मुताबिक डॉ. खेमका का सबसे छोटा कार्यकाल साल 1999 में 12 दिन का था.
- उनका सबसे लंबा कार्याकाल हुड्डा के शासन में ही था- 21 महीने सात दिन का.
- जब भाजपा की खट्टर सरकार 2014 में आई तो उन्हें परिवहन विभाग में एक प्रमुख पद दिया गया.
- लेकिन मनोहर लाल खट्टर ने उनको 46वां ट्रासफ़र पकड़ा दिया.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>








