आइफ़ा में रणवीर और दीपिका छाए

इमेज स्रोत, HOTURE IMAGES
स्पेन के मैड्रिड में चल रहे आइफ़ा अवॉर्ड समारोह में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी की धूम रही.
फ़िल्म को कुल मिलाकर दर्ज़न भर अवॉर्ड मिले. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रणवीर सिंह को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मिला तो वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला दीपिका पादुकोण को फ़िल्म 'पीकू' में अभिनय के लिए.

इमेज स्रोत, EPA
अवॉर्ड समारोह में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और टाइगर श्रॉफ़ ने मनोरंजक प्रस्तुति पेश की.

इमेज स्रोत, AFP
सोनाक्षी सिन्हा ने 80 और 90 के दशक की मशहूर हीरोइन श्रीदेवी के गानों पर डांस कर उन्हें ट्रिब्यूट पेश की.
अवॉर्ड समारोह का संचालन शाहिद कपूर और फ़रहान अख़्तर ने किया.

इमेज स्रोत, Getty
विजेताओं की लिस्ट इस तरह से है.
बेस्ट एक्टर: रणवीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट एक्ट्रेस: दीपिका पादुकोण (पीकू)
बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट फ़िल्म: बजरंगी भाईजान
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट स्टोरी: जूही चतुर्वेदी (पीकू)
बेस्ट एक्टर (कॉमिक रोल): दीपक डोबरियाल (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फ़ीमेल): मोनाली ठाकुर (मोह मोह के धागे, दम लगा के हईशा)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): पपून (मोह मोह के धागे)
बेस्ट एक्टर (डेब्यू मेल): विकी कौशल (मसान)
बेस्ट एक्टर (डेब्यू फ़ीमेल): भूमि पेंडनेकर (दम लगा के हईशा)
वूमन ऑफ़ द ईयर: प्रियंका चोपड़ा
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












