|
हेना हार्डिन और कुज़नेत्सोवा फ़ाइनल में | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
फ़्रेंच ओपन टेनिस में महिलाओं का सिंगल्स फ़ाइनल बेल्जियम की जस्टिन हेना हार्डिन और रूस की स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा के बीच होगा. कुज़नेत्सोवा ने निकोल वैदीसोवा को 5-7, 7-6 (7-5) और 6-2 से हराया. जबकि हेना हार्डिन ने किम क्लाइस्टर्स को आसानी से 6-3, 6-2 से मात दी. पहला सेमी फ़ाइनल रूस की स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा और चेक गणराज्य की निकोल वैदीसोवा के बीच था. कुज़नेत्सोवा ने पहला सेट हारने और दूसरे सेट में 5-3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और फ़ाइनल में पहुँचने में सफल रहीं. पहला सेट 7-5 से जीतने के बाद एक समय वैदीसोवा दूसरे सेट में 5-3 से आगे थीं. फिर स्कोर 5-5 हो गया. लेकिन इससे उबरते हुए कुज़नेत्सोवा ने टाई ब्रेकर में सेट 7-6 से जीत लिया. अनुभव तीसरे और निर्णायक सेट में कुज़नेत्सोवा ने वैदीसोवा को कोई मौक़ा नहीं दिया और 6-2 से सेट जीतते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई.
पूर्व अमरीकी ओपन चैम्पियन 20 वर्षीय स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा ने स्वीकार किया कि उन्हें अनुभव से फ़ायदा हुआ. दूसरी ओर वैदीसोवा दुखी होकर कोर्ट से बाहर गई. उनकी आँख से आँसू निकल रहे थे. लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि फ़्रेंच ओपन में अपने प्रदर्शन पर उन्हें गर्व है. वैदीसोवा ने माना कि उनके लिए अच्छा मौक़ा था. दूसरे सेमी फ़ाइनल में बेल्जियम की जस्टिन हेना हार्डिन ने अपने ही देश की किम क्लाइस्टर्स को सीधे सेटों में रौंद दिया. स्कोर रहा 6-3 और 6-2. पहले सेट में क्लाइस्टर्स की सर्विस तोड़ते हुए हार्डिन 5-3 से आगे हो गई और पहला सेट 6-3 से जीत लिया. दूसरे सेट में क्लाइस्टर्स की स्थिति में कोई ख़ास सुधार नहीं हुआ. एकतरफ़ा मैच में हार्डिन ने क्लाइस्टर्स को 6-2 से हराया. | इससे जुड़ी ख़बरें पुरुष एकल सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले तय07 जून, 2006 | खेल महिला सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले तय06 जून, 2006 | खेल डबल्स में सानिया जीतीं, भूपति हारे05 जून, 2006 | खेल भूपति डबल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में04 जून, 2006 | खेल सानिया डबल्स मुक़ाबले के दूसरे दौर में31 मई, 2006 | खेल सानिया फ़्रेंच ओपन के पहले दौर में हारी30 मई, 2006 | खेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर इतिहास रचा29 मई, 2006 | खेल | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||