BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
मंगलवार, 29 मार्च, 2005 को 01:44 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
भूकंप के बाद फैली दहशत का वीडियो
भूकंप
इंडोनेशिया के आचे प्रांत में भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई
पिछले वर्ष के अंत में सूनामी लहरों की भयानक तबाही के तीन महीने बाद इंडोनेशिया में उसी जगह के पास एक बड़ा भूकंप आया है जहाँ से सूनामी की शुरूआत हुई थी.

रिक्टर पैमान पर 8.7 की तीव्रता वाला ये भूकंप सोमवार रात को आया जिसके बाद सूनामी का डर बन गया और दहशत फैल गई.

भूकंप के बाद मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका और भारत में भी एहतियात के लिए चेतावनी जारी की गई.

इसके बाद हज़ारों लोग रात में ही दहशत के कारण अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे.

मगर बाद में इन देशों में अधिकारियों ने लोगों से कहा कि अब वे अपने घरों में सुरक्षित लौट सकते हैं.

यह भूकंप भारतीय समय के अनुसार रात के लगभग नौ बजकर चालीस मिनट पर आया जबकि इंडोनेशिया में उस समय रात के लगभग सवा ग्यारह बज रहे थे.

सूनामी ने बदला मानचित्र
हिंद महासागर के भूकंप और सूनामी लहरों ने दूनिया का मानचित्र बदल दिया
सूनामीसूनामी को समझिए!
विशेष ग्राफ़िक के ज़रिए समझिए कि सूनामी ने कैसे तबाही मचाई.
आठ दिन समुद्र में
इंडोनेशिया के एक व्यक्ति को आठ दिन बाद समुद्र से निकाला गया
तबाहीमहाविनाश: 2004
एशियाई देशों में आई प्राकृतिक आपदा पर बीबीसी हिंदी का विशेष संकलन.
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>