20 करोड़ लोग मुझे देखते हैं: ज़ाकिर नाइक

इमेज स्रोत, Facebook Zakir Naik
- Author, दिव्या आर्य
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता
इस्लाम के बारे में पिछले 20 सालों में दुनियाभर में 2,000 से ज़्यादा भाषण दे चुके डॉ. ज़ाकिर नाइक का दावा है कि दुनियाभर में सोशल मीडिया, अपने टीवी चैनल, पीस टीवी और रिकॉर्डिड सीडी के ज़रिए वो 20 करोड़ लोगों तक पहुंच रखते हैं.
मुंबई में स्काइप के ज़रिए प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने दावा किया, “भारत में पीस टीवी प्रसारित नहीं किया जाता, पर कुछ निजी केबल ऑपरेटरों के माध्यम से हमारी रिकॉर्डिड सीडी, डीवीडी लोगों तक पहुंच जाती है.”
जनवरी 2006 में डॉ. नाइक ने ‘पीस टीवी’ नाम के धार्मिक नेटवर्क की शुरुआत की जिस पर उनके भाषण और इस्लाम पर लोगों के सवालों के जवाब देनेवाले प्रोग्राम दिखाए जाते हैं.

इमेज स्रोत, Peace TV
उनका दावा है कि 10 करोड़ लोग अंग्रेज़ी के <link type="page"><caption> पीस टीवी</caption><url href="https://www.youtube.com/channel/UCgyju_8F0HJx9TAuRe_KIzQ/featured" platform="highweb"/></link> चैनल को देखते हैं जिसमें से एक चौथाई इस्लाम धर्म से नहीं हैं.
डॉ. नाइक के मुताबिक पीस टीवी दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामी और धार्मिक चैनल है जो 200 देशों में प्रसारित होता है.
पीस टीवी साल 2009 में उर्दू, 2011 में बांग्ला और 2015 में चाइनीज़ भी शुरू किया जा चुका है.
पिछले हफ़्ते बांग्लादेश में चरमपंथी हमलावरों के डॉ. नाइक के भाषणों से प्रेरित होने के आरोपों के सामने आने के बाद पीस टीवी वहां बैन कर दिया गया है.

इमेज स्रोत, PeaceTV
ये नेटवर्क ‘इस्लामिक रिसर्च फ़ाउंडेशन’ नाम का ग़ैर सरकारी संगठन चलाता है जिसे फरवरी 1991 में डॉ. नाइक ने ही शुरू किया.
मुंबई में रेजिस्टर्ड इस फाउंडेशन की वेबसाइट के मुताबिक ये “अंतरराष्ट्रीय सेटेलाइट, टीवी चैनल, इंटरनेट औऱ प्रिंट मीडिया के ज़रिए इस्लाम के बारे में जानकारी फैलाती है.”
फाउंडेशन मुंबई में ही ‘इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल’ चलाता है जहां विज्ञान, भूगोल, गणित जैसे विषयों के साथ-साथ क़ुरान, हदीस और अरबी भाषा भी पढ़ाई जाती है.

इमेज स्रोत, Facebook Zakir Naik
डॉ. नाइक ने अपने भाषण और सोच को लोगों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया का काफ़ी इस्तेमाल किया है.
इस व़क्त फ़ाउंडेशन के <link type="page"><caption> फेसबुक पन्ने</caption><url href="https://www.facebook.com/irfonline/?pnref=lhc" platform="highweb"/></link> को 62 लाख से भी ज़्यादा लोगों लाइक कर चुके हैं. बाबा रामदेव के फेसबुक पन्ने को 68 लाख लाइक्स हैं.
यू ट्यूब पर उनके नाम से <link type="page"><caption> चैनल</caption><url href="https://www.youtube.com/c/drzakirchannel" platform="highweb"/></link> है जिसे 2,70,000 से ज़्यादा लोगों ने सबस्क्राइब किया है.
ट्विटर पर <link type="page"><caption> @zakirnaikirf</caption><url href="https://twitter.com/zakirnaikirf" platform="highweb"/></link> के ट्विटर हैंडल के 1,20,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं.
हालांकि ताज़ा विवाद के बाद उन्होंने <link type="page"><caption> @drzakirofficial</caption><url href="https://twitter.com/drzakirofficial" platform="highweb"/></link> हैंडल से एक नया ट्विटर अकाउंट बनाया है जिसके अभी 10 हज़ार से भी कम फॉलोअर्स हैं.

इमेज स्रोत, FacebookZakirNaik
साल 2015 में सऊदी अरब के शाह की ओर से ‘किंग फ़ैसल इंटरनेश्नल प्राइज़’ दिए जाने के अलावा डॉ. नाइक को संयुक्त अरब अमिरात, दुबई, मलेशिया, शारजाह और गैम्बिया के शीर्ष सम्मान भी दिए गए हैं.
पिछले पांच सालों में उनका नाम भारत और दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की <link type="page"><caption> मीडिया</caption><url href="http://archive.indianexpress.com/fullcoverage/most-powerful-indians-in-09/196/1" platform="highweb"/></link>, <link type="page"><caption> अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय</caption><url href="https://www.gwu.edu/~ieresgwu/assets/docs/Kavakci_500.pdf" platform="highweb"/></link> और धार्मिक थिंकटैंक की अलग-अलग सूचियों में आता रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहाँ क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












