BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
मंगलवार, 04 नवंबर, 2008 को 19:14 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न
भीमसेन जोशी और पूर्व राष्ट्रपति कलाम
भीमसेन जोशी को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर कलाम भी सम्मानित कर चुके हैं

सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने का फ़ैसला किया है.

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से इस आशय की घोषणा की गई.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है,'' राष्ट्रपति को पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है.''

86 वर्षीय भीमसेन जोशी किराना घराने के महत्वपूर्ण गायक हैं.

उन्होंने 19 साल की उम्र से गाना शुरू किया था और वो पिछले सात दशकों से शास्त्रीय गायन कर रहे हैं.

इस स्वर-साधक ने अपने तप से भारतीय शास्त्रीय संगीत को अनूठी ऊँचाइयाँ दी हैं.

शास्त्रीय संगीत के पंडितों का कहना है कि गायन का जो अंदाज़ भीमसेन जोशी के पास है वो समकालीन भारतीय संगीत में बहुत कम ही लोगों के मिला है.

वर्ष 1922 में जन्मे पंडित जोशी किराना घराने से संबंध रखते हैं.

उन्हें मुख्य रूप से उनके खयाल शैली और भजन के लिए जाना जाता है.

पंडित जोशी का जन्म कर्नाटक के गडक ज़िले के एक छोटे से शहर में हुआ था. उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे.

पंडित जोशी को वर्ष 1999 में पद्मविभूषण, 1985 में पद्मभूषण और 1972 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

हरिप्रसाद चौरसिया'संगीत नहीं, शोरग़ुल है'
पंडित हरिप्रसाद चौरसिया मानते हैं कि अब टीवी पर संगीत नहीं शोरग़ुल है
पं. शिवकुमार शर्माप्रयोग भी शास्त्रीयता भी
संतूरवादक शिवकुमार शर्मा मानते हैं प्रयोग शास्त्रीय शुद्धता के साथ ही हों.
उस्ताद अमजद अली ख़ानअसल पहचान का सवाल
उस्ताद अमजद अली ख़ान के अनुसार 'हम अपनी असल पहचान खो रहे हैं.'
बिरजू महाराज'अच्छा शागिर्द हूँ'
कत्थक नर्तक बिरजू महाराज आज भी अपने को अच्छा शागिर्द मानते हैं.
इससे जुड़ी ख़बरें
'मैं आज भी संगीत सीख रहा हूँ'
24 मई, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'संगीत आँखों से सुना जा रहा है'
23 अक्तूबर, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'फ्यूज़न संगीत का भविष्य उज्ज्वल'
03 जनवरी, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
लता मंगेशकर के साथ 'एक मुलाक़ात'
01 जुलाई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
शुभा मुदगल के साथ 'एक मुलाक़ात'
26 अगस्त, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
लंदन में प्राचीन वाद्यों की झनकार
21 जून, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'सामान्य दिल वाला अच्छा संगीतकार हूँ'
16 अगस्त, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>