मुंबई डायरी: जेल में मनेगा संजय दत्त का जन्मदिन ?

मान्यता दत्त,संजय दत्त

1993 के मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़े मामले में सज़ा काट रहे अभिनेता संजय दत्त 29 जुलाई को 54 साल के हो गए. पुणे की येरवडा जेल में बंद संजय दत्त से मिलने उनका पूरा परिवार वहां पहुंचेगा.

अख़बारों के मुताबिक संजय की पत्नी मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चों (इक़रा और शाहरान) के साथ उनसे मिलने जेल जाएंगी.

हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि संजय के कुछ दोस्त भी उनसे मिलना चाहते थे लेकिन वक्त पर अर्जी ना देने के कारण अब ऐसा नहीं हो पाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के बम धमाकों से जुड़े मामले में संजय दत्त को पाँच साल की सज़ा सुनाई है.

इस मामले में संजय डेढ़ साल की सज़ा पहले ही काट चुके हैं और उन्हें जेल में साढ़े तीन साल का समय और बिताना है.

प्रियंका - परिणीति आमने सामने

प्रियंका चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा जबसे फिल्मों में आयी हैं तभी से उन्होंने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श माना है.

परिणीति हमेशा से कहती आयी हैं कि वो प्रियंका का मुकाबला कर ही नहीं सकती. लेकिन जल्द ही दोनों बहनें आमने-सामने नज़र आएंगी.

इस सितंबर की छह तारीख को प्रियंका की बहुचर्चित फिल्म 'ज़ंजीर 2' प्रदर्शित होगी, वहीँ परिणीति की यशराज बैनर की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' भी इसी दिन सिनेमा हॉल तक पहुंचेगी.

देखने वाली बात ये होगी की बॉक्स ऑफिस के मुकाबले में कौन बाज़ी मारता है? क्योंकि प्रियंका जहां एक स्थापित नाम है, वहीं फिल्म जानकारों के मुताबिक परिणीति का भविष्य काफी उज्जवल है.

प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बहन-बहन का प्यार कितना टिक पाता है ?

हो-हल्ले से परे हुमा का जन्मदिन

हुमा क़ुरैशी

वैसे संजय के अलावा हुमा क़ुरैशी ने भी अपना जन्मदिन बिना किसी धूम धड़ाके के मनाया. 2

8 जुलाई को हुमा ने अपना 27 वां जन्मदिन घर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेहद ही सादगी से मनाया.

ऐसा नहीं है कि हुमा को जन्मदिन पर पार्टी करना पसंद नहीं है लेकिन रमज़ान का महीना चल रहा है और रोज़े अपने उरुज़ पर हैं इसलिए इस ख़ूबसूरत अभिनेत्री ने ईद के बाद अपने जन्मदिन को मनाने की योजना बनायी है .

हुमा को अपनी हालिया रिलीज 'डी डे' में अभिनय के लिए तारीफ मिल रही है साथ ही जल्द ही अभिषेक चौबे की 'डेढ़ इश्किया' में भी हुमा दिखाई देंगी.

(बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प खबरों के लिए पढ़ते रहिए मुंबई डायरी.)

बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)