BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
बुधवार, 28 जनवरी, 2009 को 05:02 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
भारत-श्रीलंका के बीच पहले वनडे का स्कोर
धोनी और महेला जयवर्धने
भारत ने श्रीलंका से पिछली सिरीज़ उसके घरेलू मैदान में ही जीती थी

भारत और श्रीलंका के बीच दांबुला में बुधवार को पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

पिछले साल भारत ने श्रीलंका को 3-2 से हराकर सिरीज़ जीती थी. भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में पाँच वनडे मैचों की सिरीज़ खेलेगी.

भारतीय टीम का इरादा अपना दबदबा बरक़रार रखने का है जबकि श्रीलंका की टीम हिसाब चुकता करना चाहती है.

हाल में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड को वनडे सिरीज़ में 5-0 से जीत हासिल की थी और भारत के हौसले बुलंद हैं.

भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, रविंदर जडेजा, ज़हीर ख़ान, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ़ पटेल, इरफ़ान पठान, यूसुफ़ पठान और ईशांत शर्मा.

श्रीलंका टीम

महेला जयवर्धने (कप्तान), कुमार संगकारा, सनत जयसूर्या, उपल थरंगा, चामरा कापूगेदरा, जेहान मुबारक, तिलकरत्ने दिलशान, थिलिना कदांबी, मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, फरवेज़ महारूफ़, दिलहारा फर्नांडो, नुवान कुलशेखरा, थिलन तुषारा और एंजेलो मैथ्यूज़.

भारतीय टीमश्रीलंका दौरे का कार्यक्रम
भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है.
सचिन तेंदुलकर'सचिन का सानी नहीं'
सहवाग का कहना है कि बल्लेबाज़ी के मामले में वो सचिन के क़रीब भी नहीं है.
इससे जुड़ी ख़बरें
श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम घोषित
16 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
आईपीएल में खेलने का रास्ता साफ़
22 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
क्रिस गेल ने धोनी को पीछे छोड़ा
14 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
ऑस्ट्रेलिया वनडे सिरीज़ भी हारा
26 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>