आख़िर क्या है लंबी उम्र का राज़?

अधिक उम्र और मकसद

इमेज स्रोत,

    • Author, हेलेन ब्रिग्स
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़

अगर आपके जीवन का कोई ख़ास मक़सद है तो आप दूसरों के मुक़ाबले अधिक साल तक जीते हैं. एक शोध में ये बात सामने आई है.

अमरीका के 7000 लोगों पर किया गया यह शोध बताता है कि जीवन में कुछ कर गुजरने का मकसद समय से पूर्व होने वाली मौत को भी टाल सकता है.

इस शोध को करने वाले अमरीका और कनाडा के शोधकर्ताओं का मानना है कि जिनके जीवन में कुछ करने जज्बा होता है वे अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सतर्क रहते हैं.

<link type="page"><caption> क्यों आता है बुढापा?</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2012/06/120615_old_age_vd.shtml" platform="highweb"/></link>

शोध में अमरीका के 20 से 75 साल के लोगों की शारीरिक और मानसिक सेहत का अध्ययन किया गया.

शोध में शामिल किए गए लोगों को जीवन के मकसद और उम्र में संबंध को जानने के लिए शोधकर्ताओं ने तीन बयान सामने रखे और देखने की कोशिश की कौन उनके कितना क़रीब है.

  • कुछ लोग निरर्थक पूरा जीवन गुजार देते हैं, मगर मैं उनमें से नहीं हूं.
  • मैं आज में जीता हूं, और आने वाले कल के बारे में कम सोचता हूं.
  • मुझे लगता है कि मैं वो सब कुछ कर चुका हूं जो मुझे अपने जीवन में करना था.

बड़ा लक्ष्य

बुढ़ापा
इमेज कैप्शन, जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा समय से पूर्व होने वाली मौत को भी टाल सकता है.

14 साल तक चले इस शोध में पाया गया कि जिनके जीवन में एक मकसद था, उद्देश्य था वे शोध में शामिल अपने साथियों के मुक़ाबले अधिक दिन जिए.

यही नहीं, खराब मूड जैसी अन्य परेशानियों का सामना करने में भी वे ज़्यादा सफल रहे.

<link type="page"><caption> फिर से जवान होना मुमकिन है?</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2013/09/130917_human_ageing_reverse_an.shtml" platform="highweb"/></link>

शोध के आख़िर में ख़ास बात यह पता चली कि किसी व्यक्ति की लंबी उम्र का संबंध न तो बढ़ती आयु से है और न ही इस बात से कि वो नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुका है, या नहीं.

शोधकर्ताओं का कहना है कि दूसरे शब्दों में एक अर्थपूर्ण जीवन लंबी उम्र के लिए वरदान है.

कनाडा स्थित कारलेटन यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर पैट्रिक हिल का कहना है कि लंबी आयु के लिए ये ज़रूरी है कि 'हम अपने लिए एक बड़ा लक्ष्य रखें.'

उन्होंने बीबीसी से कहा, "इस शोध में मृत्युदर से जुड़े निष्कर्ष सामने रखे गए हैं. लेकिन दूसरे अध्ययन में इसका संबंध बेहतर सेहत से भी पाया गया है."

अति महत्वपूर्ण लक्ष्य

अधिक उम्र और मकसद

इमेज स्रोत,

इमेज कैप्शन, एक अर्थपूर्ण जीवन लंबी उम्र के लिए वरदान है.

जापान से लेकर अमरीका तक, कई देशों की संस्कृति में अधिक उम्र में सेहतमंद ज़िंदगी का संबंध उद्देश्यपूर्ण रहन-सहन से रहा है.

मगर अब तक ये माना जाता था कि मकसदपूर्ण जीवन युवाओं के मुक़ाबले उम्रदराज वयस्कों के लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है.

<link type="page"><caption> 115 साल की महिला की जीन का रहस्य खुला</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2011/10/111015_oldwoman_genome_vd.shtml" platform="highweb"/></link>

हिल ने कहा कि इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है कि व्यक्ति किस उम्र में अपना लक्ष्य निर्धारित करता है.

पिछले अध्ययनों के नतीजे बताते हैं कि उद्देश्यपूर्ण ज़िंदगी जीने वाले लोगों में मृत्युदर बढ़ने का जोखिम कम होता है, जिसका अर्थ है कि उम्र बढ़ जाती है.

हिल ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के अपने सहयोगी निकोलस टुरियानो के साथ यह अध्ययन किया.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक पन्ने</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>