BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
रविवार, 10 फ़रवरी, 2008 को 13:49 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
उद्धव ठाकरे भी ग़ैर मराठियों पर गरजे
उद्धव ठाकरे, बाल ठाकरे और राज ठाकरे (फ़ाइल फोटो)
कभी राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ-साथ थे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएसएन) के प्रमुख राज ठाकरे की तर्ज़ पर अब उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे ने भी ग़ैर मराठियों पर निशान साधा है.

शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुंबई एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण के लिए अगर बाहर से कर्मचारी बुलाए गए तो उनकी पार्टी इसे सहन नहीं करेगी.

उन्होंने कहा, "आने वाले समय में हवाई अड्डे में कम से कम एक लाख नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे. अगर इस काम के लिए महाराष्ट्र के बाहर से लोग बुलाए गए तो उन्हे वापस मुंबई के बाहर पार्सल कर दिया जाएगा."

उद्धव का कहना था कि शिव सेना विकास के ख़िलाफ़ नहीं है, लेकिन इसका मज़दूरों के परिवारों पर किसी तरह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए.

वे मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय कामगार सेना के सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

यह वक्तव्य ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख और उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे ‘मराठा गौरव’ का नारा लगा रहे हैं.

 आने वाले समय में हवाई अड्डे में कम से कम एक लाख नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे. अगर इस काम के लिए महाराष्ट्र के बाहर से लोग बुलाए गए तो उन्हे वापस मुंबई के बाहर पार्सल कर दिया जाएगा
उद्धव ठाकरे, कार्यकारी अध्यक्ष, शिवसेना

उन्होंने राज ठाकरे पर वार करते हुए कहा कि मराठी जानते हैं कि क्या असली है और क्या झूठ है. उद्धव ने कहा, " शिव सेना का मराठी लोगों के साथ अटूट बंधन है और ये बंधन ही कुछ लोगों को परेशान कर देता है."

उद्धव नें मुंबई एयरपोर्ट के नाम का ज़िक्र करते हुए कहा कि काफ़ी मशक्कत के बाद उसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज किया गया है.

उन्होंने कहा, “हम यहां पर मुंबई आने वाले लोगों का स्वागत करती हुई मराठी नेमप्लेट देखना चाहते हैं.”

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि पिछले हफ़्ते के घटनाक्रम इसी बात की ओर एक इशारा है.

इससे जुड़ी ख़बरें
भोजपुरी स्टार के बंगले पर हमला
05 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
राज ठाकरे के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज
04 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
विवादास्पद बयान के बाद हिंसा
03 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
अब यूपी वालों से नाराज़ हुए राज ठाकरे
02 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
लालू ने ठाकरे के बयान की निंदा की
01 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>