BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
गुरुवार, 16 फ़रवरी, 2006 को 00:41 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
चेनी ने गोली चलाने की ज़िम्मेदारी मानी
डिक चेनी
डिक चेनी शिकार पर थे जब उनकी बंदूक से चली गोली 77 वर्षीय उनके मित्र को जा लगी
अमरीका के उपराष्ट्रपति डिक चेनी ने कहा है कि शिकार के दौरान अपने एक साथी पर ग़लती से गोली चला देने के मामले में वे पूरी ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हैं.

पिछले शनिवार को हुई इस घटना को लेकर उनपर दबाव बढ़ता जा रहा था और चार दिन बाद पहली बार उन्होंने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया दी है.

चेनी ने पत्रकारों से कहा,"आख़िरकार मैं ही वह व्यक्ति हूँ जिसने बंदूक चलाई जिससे हैरी को गोली लगी और इसमें हैरी का कोई दोष नहीं है ना ही किसी और का. मैंने गोली चलाई जिससे मेरे मित्र घायल हो गए और ये ऐसी घटना है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता."

डिक चेनी के साथ ये घटना शनिवार को टेक्सास राज्य में घटी जब वे शिकार पर थे और ग़लती से उन्होंने अपने एक मित्र पर ही गोली चला दी.

घायल होनेवाले 77 वर्षीय हेनरी व्हिटंगटन को मंगलवार को दिल का हल्का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनको गहन चिकित्सा कक्ष में ले जाया गया.

घटना के अगले ही दिन डिक चेनी घायल मित्र को अस्पताल देखने गए थे और उन्होंने मंगलवार को उनसे फ़ोन पर भी बात की थी.

आलोचना

 आख़िरकार मैं ही वह व्यक्ति हूँ जिसने बंदूक चलाई जिससे हैरी को गोली लगी और इसमें हैरी का कोई दोष नहीं है ना ही किसी और का
डिक चेनी, अमरीकी उपराष्ट्रपति

उल्लेखनीय है कि इस घटना की जानकारी को व्हाइट हाउस ने एक दिन बाद तक छिपाए रखा.

जब अमरीकी सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैरी रीड ने बुश प्रशासन पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया तभी इसे सार्वजनिक किया गया.

इस घटना के बाद डिक चेनी ने भी तीन दिन तक कोई बयान नहीं दिया था जिसके कारण चेनी और व्हाइट हाउस की आलोचना हो रही थी.

घटना

हैरी विटिंगटन दुर्घटना के समय डिक चेनी के साथ टेक्सास के आर्मस्ट्रांग रैंच पर शिकार कर रहे थे.

रैंच की मालिक कैथरिन आर्मस्ट्रांग ने बताया था कि डिक चेनी एक पक्षी पर गोली चलाने के लिए मुड़े लेकिन पक्षी के बजाए विटिंगटन पर गोली चल गई.

पेशे से वकील हैरी विटिंगटन के सीने, गर्दन और गाल पर गोली लगी.

विटिंगटन का शुरुआती उपचार रैंच पर ही डॉक्टरों ने किया जो आम तौर पर अमरीकी उप राष्ट्रपति के साथ चलते हैं. फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

इससे जुड़ी ख़बरें
घायल को दिल का दौरा, चेनी पर दबाव
15 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
चेनी ने एक व्यक्ति पर गोली चलाई
12 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
यूरोपीय देशों को पता था: मार्टी
24 जनवरी, 2006 | पहला पन्ना
डिक चेनी ने इराक़ का दौरा किया
18 दिसंबर, 2005 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>