साम्प्रदायिक हिंसाः ये हैं टॉप फ़ाइव राज्य

साम्प्रदायिक हिंसा

इमेज स्रोत, BBC World Service

    • Author, अभिजीत सिंह सेठी
    • पदनाम, इंडियास्पेंड डॉट ओआरजी, बीबीसी हिन्दी के लिए

साम्प्रदायिक हिंसा के मामलों में अन्य राज्यों के मुक़ाबले उत्तर प्रदेश आगे रहा है लेकिन हाल के दिनों में बिहार ने यूपी को भी पीछे छोड़ दिया है.

<link type="page"><caption> लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों </caption><url href="http://164.100.47.132/LssNew/psearch/QResult16.aspx?qref=20180" platform="highweb"/></link>के मुताबिक़, साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में बिहार का छठा स्थान था.

लेकिन पिछले साल यहां साम्प्रदायिक हिंसा के 61 और इस साल जून तक 41 मामले दर्ज हुए, जिसके बाद बिहार तीन पायदान ऊपर आ गया है.

इस वर्ष जनवरी से जून के बीच बिहार में साम्प्रदायिक हिंसा में 14 जबकि यूपी में 10 मौतें हुई हैं.

<link type="page"><caption> आंकड़ों के मुताबिक़</caption><url href="http://164.100.47.132/Annexture_New/lsq15/13/au6502.htm" platform="highweb"/></link>, साल 2010 से 2014 के बीच भारत में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के कुल मामलों में 20 प्रतिशत उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए.

अभी ताज़ा मामला दादरी का है जहां मोहम्मद अख़लाक़ को पीट पीटकर मार डाला गया.

इससे पहले कानपुर में भी एक मुस्लिम व्यक्ति को पाकिस्तानी चरमपंथी होने का आरोप लगाकर भीड़ ने मार डाला जबकि मंदिर गए एक 90 साल के दलित बुजुर्ग को जला कर मार डाला गया.

बीते पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक हिंसा के मामले साल 2013 में तब सामने आए जब मुजफ़्फ़रनगर में हिंसक वारदातें हुईं जिसमें 60 से ज़्यादा लोग मारे गए और 50 हज़ार से अधिक बेघर हो गए.

साम्प्रदायिक हिंसा

इमेज स्रोत, BBC World Service

साम्प्रदायिक हिंसा

इमेज स्रोत, BBC World Service

साम्प्रदायिक हिंसा

इमेज स्रोत, BBC World Service

साम्प्रदायिक हिंसा

इमेज स्रोत, BBC World Service

<bold>(<link type="page"><caption> इंडियास्पेंड</caption><url href="http://www.indiaspendhindi.com/" platform="highweb"/></link> की रिसर्च पर आधारित)</bold>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>