अंतरिम रेल बजट: देखें नई ट्रेनों की सूची

इमेज स्रोत, Reuters
कांग्रेस के नेतृत्व वाली मौजूदा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने आम चुनाव से पहले अपना आख़िरी अंतरिम रेल बजट बुधवार को लोकसभा में पेश कर दिया है.
अंतरिम रेल बजट की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं-
- रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जम्मू कश्मीर में कटरा और वैष्णोदेवी के बीच पैसेंजर रेल सेवा शीघ्र आरंभ की जाएगी.
- उन्होंने कहा कि तेज़ रफ़्तार वाली और अधिक ट्रेन आरंभ की जाएंगी.
- यात्री किराये में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है.
- पूर्वोत्तर राज्यों में रेलवे तंत्र का विस्तार किया जाएगा और मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश को रेलवे मानचित्र पर लाया जाएगा.
- दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली प्रीमियम एसी स्पेशन ट्रेनों में आरक्षण कराने की अवधि कम की जाएगी. <image id="d5e388"/>
- रेलमंत्री ने कहा कि छठवें वेतन आयोग की वजह से रेलवे पर एक लाख करोड़ रूपये अतिरिक्त ख़र्चा आया जिसकी भरपाई रेलवे को अपने संसाधनों से करनी पड़ी.
- यात्री किराया और मालभाड़ा तय करने के संबंध में एक स्वतंत्र रेल टैरिफ़ ऑथोरिटी बनाई जाएगी जिसमें सभी पक्षों की भागीदारी होगी.
- रेलमंत्री ने कहा- 17 नई प्रीमियम ट्रेनें, 38 एक्सप्रेस ट्रेनें और दस पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी.
- सालाना रेल बजट की रक़म 64, 305 करोड़ रूपये जिसमें 30,223 करोड़ रूपये की बजटीय मदद शामिल हैं.
- विश्व स्तरीय रेल संरचना के विकास के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को बढ़ावा, निजी-सरकारी भागीदारी वाली कई परियोजनाएं आरंभ होंगी.
- रेलवे के आधारभूत ढ़ांचे के विकास में आने वाली लागत कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और हरियाणा साझा करेंगे.
- रेलमंत्री ने कहा- रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने अब तक 937 करोड़ रूपये जुटाए हैं.
नई ट्रेनों की सूची
प्रीमियम गाड़ियां :
1. हावड़ा-पुणे एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता नागपुर, मनमाड़.
2. कामाख्या-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता, छपरा, वाराणसी.
3. कामाख्या-चेन्नै एसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता मालदा, हावड़ा.
4. मुंबई-हावड़ा एसी एक्सप्रेस(सप्ताह में दो दिन)बरास्ता नागपुर,रायपुर.
5. मुंबई-पटना एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता खंडवा, इटारसी, मणिकपुर.
6. निजामुद्दीन-मडगांव एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता कोटा, वसई रोड़.
7. सियालदह-जोधपुर एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता मुगलसराय.
8. यशवंतपुर-जयपुर एसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता गुलबर्गा, पुणे वसई रोड़.
9. अहमदाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) बरास्ता पालनपुर, अजमेर, रेवाड़ी.
10. बांद्रा-अमृतसर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता कोटा, नई दिल्ली, अंबाला.
11. बांद्रा (टी)-कटरा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता कोटा, नई दिल्ली, अंबाला.
12. गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता लखनऊ, मुरादाबाद.
13. कटरा-हावड़ा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता मुगलसराय, वाराणसी, सहारनपुर.
14. मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता खंडवा, झांसी, कानुपर.
15. पटना-बंगलोर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता मुगलसराय, छिवकी, माणिकपुर, नागपुर.
16. यशवंतपुर-कटरा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता गुलबर्गा, काचेगुड़ा, नागपुर, नई दिल्ली.
17. तिरूवंतपुरम-बेंगलुरू (यशवंतपुर) एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता इरोड़ तिरूपत्तूर.
एक्सप्रेस गाडियां:
1. अहमदाबाद-कटरा एकसप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता पालनपुर, जयपुर, रेवाड़ी, हिसार, बठिन्डा, अमृतसर.
2. अहमदाबाद-लखनऊ जं, एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता पालनपुर, जयपुर, बांदीकुई, मथुरा, कासगंज.
3. अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता जलगांव, खंडवा, इटारसी, सतना, माणिकपुर.
4. अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर कैण्ट.
5. औरंगाबाद-रेणिगुंटा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता परभनी, बीदर विकाराबाद.
6. बेंगलोर-चेन्नै एक्सप्रेस (दैनिक) बरास्ता बंगारपेट, जोलारपेट्ट.
7. बांद्रा (टी) लखनऊ जं, एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता कोटा, मथुरा, कासगंज.
8. बरेली-भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता चंदौसी, अलीगढ़, टूंडला आगरा.
9. भावनगर-बांद्रा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता अहमदाबाद.
10. भावनगर-दिल्ली सराय रोहल्ला लिंक एक्सप्रेस (साप्ताहिक).
11. गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (साप्ताहिक).
12. गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता लखनऊ, कानपुर, बीना, मनमाड.
13. गुंटूर-काचेगुडा डबल डैकर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
14. हावड़ा-यशवंतपुर एसी एकसप्रेस (साप्ताहिक) बरासता भुवनेश्वर, गुडूर, काटपाडी.
15. हुबली-मुबंई एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता बीजापुर, शोलापुर.
16. हैदराबाद-गुलबर्गा इंटरसिटी (दैनिक).
17. जयपुर-चंडीगढ़, इंटरसिटी (दैनिक) बरास्ता, झज्जर.
18. काचेगुड़ा-तिरूपति डबल डैकर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन).
19. कोटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता नई दिल्ली अंबाला.
20. कानपुर-बांद्रा (टी) एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता कासगंज, मथुरा कोटा.
21. लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस (साप्ताह में तीन दिन).
22. मंडुआडीह-जबलपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता इलाहाबाद, माणिकपुर सतना.
23. मालदा-टाऊन-आनन्द विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता अमेठी, रायबरेली.
24. मन्नारगुडी-जोधपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता जयपुर.
25. मुंबई-चेन्नै एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता पुणे, गुलबर्गा, वाडी.
26. मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता गोंडा, बलरामपुर, बरहनी (आमान परिवर्तन के बाद).
27. मुंबई-करमाली एसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता रोहा.
28. नांदेड-औरंगाबाद एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता, पूर्णा परभनी.
29. नागपुर-रीवा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता सतना.
30. नागरकोईल-काचेगुडा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता करूर, नामक्कल, सेलम.
31. पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता खंडवा, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर.
32. रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता मुरादाबाद, सहारनपुर.
33. रांची-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता झाझा, कटिहार.
34. सिकंदराबाद-विशाखापटनम एसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता काजीपेट, विजयवाड़ा.
35. संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक).
36. श्रीगंगानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) बरास्ता अबोहर, बठिन्डा, धुरी.
37. तिरूवनंतपुरम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) एक दिन बरास्ता कोट्टयम और एक दिन बरास्ता एलेप्पी.
38. वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता वाडी, दौंड.
39. बालुरघाट-हावड़ा एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन).
पैसेंजर गाडियां
1. बीना-कटनी पैसेंजर (दैनिक).
2. डेकरगांव-नहारलगुन पैसेंजर (दैनिक) नई लाइन के पूरा होने के बाद.
3. गुनुपुर-विशाखापटनम पैसेंजर (दैनिक).
4. हुबली-बेलगाम फास्ट पैसेजर (दैनिक).
5. जयपुर-फुलेरा पैसेजर (दैनिक) .
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>












