तस्वीरों में शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड

शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड
    • Author, सुप्रिया सोगले
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए

दिग्गज अभिनेता और निर्देशक शशि कपूर को रविवार को मुंबई के पृथ्वी थिएटर में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया गया.

शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड

इस मौके पर कपूर ख़ानदान के अलावा बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं.

शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड

शशि कपूर की बेटी संजना कपूर के साथ रेखा. पृथ्वी थिएटर में नई जान फूँकने का श्रेय शशि कपूर, उनकी स्वर्गवासी पत्नी जैनिफ़र और बेटी संजना को जाता है.

शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड

अवार्ड दिए जाते समय शशि कपूर पर एक शॉर्ट फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें रणबीर कपूर ने अपनी आवाज़ दी.

शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड

सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया.

शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड

कार्यक्रम में हेमा मालिनी सहित बीते ज़माने की कई अभिनेत्रियां मौजूद थीं.

शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड

शशि कपूर के साथ कई फ़िल्मों में काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने अपनी यादों को ताज़ा किया.

शशि कपूर को फाल्के अवॉर्ड

शशि कपूर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पाने वाले कपूर ख़ानदान के तीसरे सदस्य हैं. उनके पिता पृथ्वीराज कपूर को 1971 में और बड़े भाई राज कपूर को 1987 में यह अवॉर्ड मिला था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>