फ़िल्मफ़ेयर में शाहिद और कंगना बेस्ट

इमेज स्रोत, AFP
- Author, मधु पाल
- पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
शनिवार के रात हुए एक शानदार कार्यक्रम में 60वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा हुई.
हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स में फिल्म क्वीन की धूम रही. इस बार का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड अभिनेत्री कामिनी कौशल को दिया गया.
विजेताओं के नाम

इमेज स्रोत, UTV
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म - क्वीन
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- विकास बहल (फ़िल्म- क्वीन)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहिद कपूर (फ़िल्म- हैदर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- कंगना रनौत (फ़िल्म- क्वीन)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) - संजय मिश्रा (फ़िल्म -आँखों देखी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) - अलिया भट्ट (फ़िल्म- हाईवे)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- के के मेनन (फ़िल्म- हैदर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - तब्बू (फ़िल्म- हैदर)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक- अभिषेक वर्मन (फ़िल्म- 2 स्टेट्स)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता- फवाद खान (फ़िल्म-ख़ूबसूरत)

इमेज स्रोत, Getty
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री- कृति सेनन (फ़िल्म-हीरोपंती)
बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड और बेस्ट डायलॉग अवॉर्ड- राजकुमार हिरानी और अभिजीत जोशी (फ़िल्म-पीके)
सर्वश्रेष्ठ गायक - अंकित तिवारी, गाना- तेरी गलियां... ( फ़िल्म- एक विलेन)
सर्वश्रेष्ठ गायिका- कनिका कपूर, गाना- बेबी डॉल.....(फ़िल्म- रागिनी एमएमएस 2)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार- रश्मी सिंह, गाना- मुस्कुराने की वजह... (फ़िल्म- सिटीलाइट्स)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक- शंकर-एहसान-लॉय (फ़िल्म- 2 स्टेट्स)
सर्वश्रेष्ठ कोरियॉग्राफी- अहमद खान, गाना- जुम्मे की रात......(फ़िल्म-किक)
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>












