|
फ़ेडरर और नडाल के बीच होगा फ़ाइनल | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
फ़्रेंच ओपन में पुरुष सिंगल्स का फ़ाइनल स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर और स्पेन के रफ़ाएल नडाल के बीच होगा. फ़ेडरर ने डेविड नलबैंडियन को हराया जबकि नडाल ने इवान ल्यूबिचिच को मात दी. पहला सेमी फ़ाइनल रोजर फ़ेडरर और अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन के बीच हुआ. रोजर फ़ेडरर और डेविड नलबैंडियन के बीच बड़ा रोचक सेमी फ़ाइनल चल रहा था. दोनों खिलाड़ी एक-एक सेट जीत चुके थे और तीसरे सेट में फ़ेडरर 5-2 से आगे थे. जबकि पहला सेट नलबैंडियन ने 6-3 से जीता था जबकि दूसरा सेट फ़ेडरर ने 6-4 से जीता था. इसी स्कोर पर पेट में तकलीफ़ के कारण नलबैंडियन मैच से हट गए और फ़ेडरर को पहली बार फ़ेंच ओपन के फ़ाइनल में पहुँचने का गौरव हासिल हुआ. दूसरे सेमी फ़ाइनल में क्ले कोर्ट के बादशाह कहे जाने वाले रफ़ाएल नडाल ने इवान ल्यूबिचिच को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 और 7-6 से मात दी. पहले दोनों सेटों में जीत के बाद तीसरे सेट में नडाल 5-3 से पीछे थे. लेकिन नडाल ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए मैच में वापसी की और सेट टाई ब्रेकर में जीत गए. रफ़ाएल नडाल अपने ख़िताब की रक्षा करने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फ़ेडरर के सामने रविवार को उतरेंगे. | इससे जुड़ी ख़बरें हेना हार्डिन और कुज़नेत्सोवा फ़ाइनल में08 जून, 2006 | खेल पुरुष एकल सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले तय07 जून, 2006 | खेल महिला सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले तय06 जून, 2006 | खेल भूपति डबल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में04 जून, 2006 | खेल सानिया फ़्रेंच ओपन के पहले दौर में हारी30 मई, 2006 | खेल | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||