BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
मंगलवार, 30 दिसंबर, 2003 को 00:18 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
शोएब अख़्तर ने जीत को आसान बनाया
शोएब अख़्तर
शोएब अख़्तर ने देखते ही देखते खेल का पासा पलट दिया

वेलिंगटन में खेला गया दूसरा क्रिकेट टेस्ट पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड से सात विकेट से जीत लिया है.

मेहमान टीम को जीत के लिए सिर्फ़ 28 रन की ज़रूरत थी जो उसने आसानी से हासिल कर लिया और सीरिज़ भी 1-0 से जीत ली.

दोनों टीमों के बीच हला टेस्ट ड्रॉ हो गया था.

पाँचवें दिन का खेल में बारिश की वजह से देरी हुई.

लेकिन जब खेल शुरू हुआ तो असल रोमांच देखने को मिला. पाकिस्तान के युसुफ़ योहन्ना और कप्तान इंज़मामुल हक़ ने जीत की तरफ़ बढ़ने में कोई देरी नहीं की.

योहन्ना 88 रन पर और हक़ 72 रन पर नाबाद रहे.

पाँचवें दिन पाकिस्तान को जीत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सिर्फ़ 16 मिनट लगे और 24 गेंदों का सामना किया.

यूसुफ़ योहन्ना
योहन्ना ने भी अच्छी पारी खेली

न्यूज़ीलैंड ने जब अपनी पहली पारी में 170 की बढ़ता हासिल कर ली थी तो वह मज़बूत स्थिति में नज़र आ रही थी.

न्यूज़ीलैंड ने अपनी पहली पारी में 366 रन बनाए थे और पाकिस्तान को सिर्फ़ 196 पर ही समेट दिया था.

यहाँ तक चौथे दिन का खेल शुरु होने पर भी मेज़बान न्यूज़ीलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन की बढ़त हासिल की जबकि उनके सात विकेट बाक़ी थे.

लेकिन पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर ने देखते ही देखते खेल का पासा पलट दिया.

अख़्तर ने आनन-फ़ानन में न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी को धराशायी कर दिया और सिर्फ़ तीस रन के दौरान ही उनके छह विकेट गिरा दिए.

इस तरह न्यूज़ैलैंड के खिलाड़ी अपनी दूसरी पारी में सिर्फ़ 103 रन ही बना पाए और इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ़ 274 रन बनाने थे.

पाकिस्तान की टीम चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर ही तीन विकेट के नुक़सान पर 246 पर पहुँच गई थी इसलिए पाँचवें दिन जीत बहुत ज़्यादा दूर नहीं नज़र आ रही थी.

शोएब अख़्तर को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने 78 रन देकर 11 विकेट लिए जोकि न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ किसी पाकिस्तानी गेंदबाज़ का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.

दोनों टीमों के बीच अब एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ शनिवार को शुरू होगी जिसमें पाँच मैच खेले जाएंगे.

टीमें:

पाकिस्तान

इंज़मामुल हक़ (कप्तान), इमरान फ़रहत, तौफ़ीक़ उमर, यासिर, हमीद, युसुफ़ योहन्ना, मोईन ख़ान, मोहम्मद समी, शोएब अख़्तर, शब्बीर अहमद, दानिश कनेरिया, अब्दुल रज़्ज़ाक.

न्यूज़ीलैंड

स्टीफ़न फ्लेमिंग (कप्तान), मार्क रिचर्डसन, लाउ विंसेंट, रिचर्ड जोन्स, स्कॉट स्टाइरिस, क्रेग मैकमिलन, जैकब ओरम, रोबी हार्ट, डेनियल वेटोरी, डैरी टफ़ी, इयान बटलर.

इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>