|
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
न्यूज़ीलैंड की मैच पर पकड़ बरक़रार
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट, दूसरा दिन, न्यूज़ीलैंड पहली पारी 366; पाकिस्तान 52-2, तीसरे दिन के खेल जारी वेलिंगटन में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी न्यूज़ीलैंड की स्थिति मज़बूत नज़र आ रही है. न्यूज़ीलैंड के जैकब ओरम ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों की नाक में दम कर रखा है. पाकिस्तान की टीम ने शनिवार के स्कोर दो विकेट पर 52 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक 134 रन बना तो लिए लेकिन दो विकेट भी गँवा दिए. ओरम ने आज के ओपनर तौफ़ीक़ उमर का कैच लपककर 16 रन पर ही पवेलियन भेज दिया. उनके बाद पाकिस्तान के कप्तान इंज़मामुल हक़ ने युसुफ़ योहन्ना का साथ निभाने के लिए क्रीज़ पर क़दम रखा लेकिन उन्हें भी ओरम ने 34 रन पर एलबीडब्ल्यू कर दिया. ओरम ने ही शनिवार को इमरान फ़रहत को भी लपका था. इस तरह ओरम 16 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट गिराने का आँकड़ा बना चुके हैं. पाकिस्तान के लंच तक गिरने वाले चार में से तीन विकेट भी ओरम के ही खाते में गए. ऐसे हालात में हालाँकि न्यूज़ीलैंड की स्थिति मज़बूत तो हो गई है लेकिन वे धीमी बल्लेबाज़ी करने का रास्ता चुन सकते हैं क्योंकि नतीजा अनिश्चितता भरा होगा, ख़ासतौर से मौसम की बदमिज़ाजी की वजह से भी. |
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||