सरीना से छिना नंबर वन का ख़िताब

इमेज स्रोत, Reuters

विश्व की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सरीना विलियम्स अमरीकी ओपन से बाहर हो गई हैं.

न्यूयॉर्क में 10वीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लीशकोवा उन्हें सेमी फ़ाइनल मुक़ाबले में 6-2 और 7-6 से हराकर फ़ाइनल में पहुंच गई हैं.

अब अमरीकी ओपन का फ़ाइनल मुक़ाबला कैरोलीना प्लीशकोवा और जर्मनी की एंजेलिक कर्बर के बीच होगा.

अमरीकी ओपन मुक़ाबला जीतने पर 34 साल की सरीना का ये 23वां सिंगल्स ख़िताब होता.

अब उनका रिकॉर्ड पूर्व ख़िलाड़ी स्टेफ़ी ग्राफ़ के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड के बराबर है.

इमेज स्रोत, Getty

नंबर वन के ख़िताब की दौड़ में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर उनसे आगे हो गई हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विट</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>र पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)