|
जम्मू के पास सीमा पर भारी गोलीबारी | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान सीमा पर ज़ोरदार गोलीबारी हुई है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) का कहना है कि यह फ़ायरिंग घुसपैठियों के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से की गई. बीएसएफ़ का कहना है कि गोलीबारी भारतीय चौकी पर पारग्वाल इलाक़े में हुई. यह इलाक़ा जम्मू से 30 किलोमीटर पश्चिम में है. सुरक्षा बलों के अनुसार फ़ायरिंग शुक्रवार को देर रात शुरु हुई और और दो घंटों तक चलती रही. बीएसएफ़ के एक अधिकारी ने कहा, "भारी गोलीबारी हुई और हमने उसका संयमित रुप से जवाब दिया." उनका कहना था, "यह फ़ायरिंग दस हथियारबंद घुसपैठियों के एक बड़े गुट के लिए रास्ता बनाने के लिए की गई थी." अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगे बाड़ को कोई नुक़सान नहीं पहुँचाया गया है लेकिन लगता है कि दो चरमपंथी फिर भी भारतीय सीमा में प्रवेश करने में सफल रहे. बीएसएफ़ का कहना है कि सुरक्षा बलों ने उनकी तलाश शुरु कर दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था, "यह निश्चित तौर पर चिंता का विषय क्योंकि जम्मू परग्वाल से बहुत दूर नहीं है." इससे पहले इस साल मई और अगस्त में घुसपैठ की दो घटनाएँ हुई थीं और इसके बाद आबादी वाले इलाक़ों में हमलों की दो बड़ी घटनाएँ घटी थीं. सुरक्षा बलों का कहना है कि राज्य में होने वाले चुनावों और सर्दियों के आने से पहले घुसपैठिए सीमा पार करना चाहते हैं. | इससे जुड़ी ख़बरें तीन बंधक और तीनों चरमपंथी मारे गए27 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत15 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस किश्तवाड़ में मुठभेड़, तीन मारे गए12 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस गोलीबारी के बाद नियंत्रण रेखा पर शांति29 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस नियंत्रण रेखा पर फिर हुई गोलीबारी26 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस एलओसी पर गोलीबारी, जवान की मौत19 मई, 2008 | भारत और पड़ोस जम्मू में फिर मुठभेड़, चरमपंथी की मौत12 मई, 2008 | भारत और पड़ोस कश्मीर में मुठभेड़ ख़त्म, आठ की मौत11 मई, 2008 | भारत और पड़ोस | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||