'आईएस' का अफ़ग़ान पुलिस चौकियों पर हमला

इमेज स्रोत, IS
अफग़ानिस्तान सरकार का कहना है कि कम से कम 300 लड़ाकों ने पूर्वी प्रांत नांगरहार में मौजूद कई पुलिस चौकियों पर हमला किया.
इन लड़ाकों ने खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन का हिस्सा बताया. यह हमला बहुत ही तालमेल के साथ किया गया था जो कि बहुत ही कम देखने को मिलता है.
इलाके में पहले आईएस और तालिबान के बीच कई हिंसक मुठभेड़ें भी हो चुकी हैं.
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अफग़ानिस्तान के सुरक्षाकर्मियों ने उनका सामना करने की कोशिश की, लेकिन इसमें उनके दो लोगों की मौत हो गई.
अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 35 हमलावर भी मारे गए या घायल हुए.
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार इस हमले से एक दिन पहले सरकार ने आईएस के ख़िलाफ एक अभियान चलाया था जिसमें 51 आईएस चरमपंथियों की मौत हुई थी.
हालांकि आईएस ने इस पूरे घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>












