सबसे दुर्लभ प्रजाति के पक्षी की झलक दिखी

इमेज स्रोत, BBC EARTH
- Author, मैट वॉकर
- पदनाम, बीबीसी अर्थ
दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों में शुमार जल-पक्षी ज़ापाटा रेल्स (रेलिडे या सायनोलिमनास केरवेराय) 40 साल के बाद नज़र आया है.
पक्षी-वैज्ञानिकों के एक शोध दल ने इस पक्षी को दक्षिण पश्चिम क्यूबा की ज़ापाटा दलदल में देखा. इसी दलदल के नाम पर इस पक्षी का नाम भी रखा गया है.
मोटे तौर पर यह अनुमान लगाया जाता है कि दुनिया भर में ज़ापाटा रेल्स प्रजाति के 400 से भी कम पक्षी बचे हैं.
STY37371856क्या ये इंसानों की नई प्रजाति है?क्या ये इंसानों की नई प्रजाति है?चीन में मिले जीवाश्म एक नई प्रजाति के इंसानों की ओर संकेत कर रहे हैं.2015-02-16T20:00:49+05:302015-02-17T11:59:34+05:302015-02-17T12:14:51+05:302015-02-17T12:14:50+05:30PUBLISHEDhitopcat2
प्रायद्वीपीय पक्षी ज़ापाटा रेल्स ज़्यादा नहीं उड़ पाता है. यही वजह है कि इसका आसानी से शिकार संभव है और लोगों की बसावट से भी इसके अस्तित्व पर ख़तरा बढ़ा है.
17वीं शताब्दी के बाद अब तक इस पक्षी की 15 प्रजातियां लुप्त हो गई हैं.
20वीं सदी के बाद से एक ही घोंसला
वैज्ञानिकों के शोध दल ने इस दुर्लभ प्रजाति के पक्षी को नवंबर 2014 में देखा था, लेकिन इसे बर्डलाइफ़ इंटरनेशनल के ज़रिए अब सार्वजनिक किया गया है.
STY37493891स्तब्ध कर देने वाले नॉर्वे के 12 नज़ारे स्तब्ध कर देने वाले नॉर्वे के 12 नज़ारे नॉर्वे कितना ख़ूबसूरत और ख़तरनाक है, देखना चाहेंगे आप?2015-02-24T12:25:42+05:302015-03-04T07:42:13+05:302015-03-04T18:54:55+05:302015-03-04T18:54:54+05:30PUBLISHEDhitopcat2
पक्षी वैज्ञानिकों के दल में शामिल एंडी मिचेल ने कहा, "पहली झलक में पक्षी का सिर घास में छुपा हुआ था. लेकिन कुछ ही सेकेंड के बाद पक्षी पुरा दिखाई देने लगा फिर कुछ ही पलों में घास में गायब हो गया."

इमेज स्रोत, birdingcuba
हालांकि इस दुर्लभ पक्षी की कुछ तस्वीरें मौजूद हैं लेकिन इसके बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.
पहली बार इस पक्षी का जिक्र 20वीं शताब्दी के शुरुआत में मिलता है. इसके बाद इस पक्षी का एक ही घोंसला अब तक मिला है.
इस पक्षी के स्वभाव और इसके पारिस्थितिकीय प्रजनन जैसे पहलुओं के बारे में बेहद कम जानकारी है.
STY37053427क्या चीते को हरा सकता है सबसे तेज़ कीड़ा?क्या चीते को हरा सकता है सबसे तेज़ कीड़ा?दुनिया का सबसे तेज़ दौड़ने वाला कीड़ा कौन सा है ?2015-01-27T19:20:04+05:302015-02-03T13:09:57+05:302015-02-03T13:40:48+05:302015-02-03T13:40:46+05:30PUBLISHEDhitopcat2
हालांकि चार दशक के बाद इस पक्षी की झलक से पक्षी वैज्ञानिकों को ख़ासा उत्साहित किया है.
बर्डलाइफ़ इंटरनेशनल की ओर से कहा गया है कि इस पक्षी के संरक्षण की दिशा में ख़ासे प्रयास किए जा रहे हैं.
<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150302-incredibly-rare-bird-sighted" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>












