मिस्र में मिला अज्ञात रानी का मकबरा

मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान किसी अज्ञात रानी का चार हज़ार साल पुराना मकबरा मिला है.
यह मकबरा मिस्र में क़ाहिरा के दक्षिण पश्चिम स्थित अबु-सर में मिला.
प्राचीन मिस्र की राजधानी में अबु-सर इलाक़े को एक क़ब्रिस्तान के तौर पर उपयोग किया जाता था.
माना जा रहा है कि यह मकबरा 4,500 साल पहले प्राचीन मिस्र के किसी राजा की बीवी या मां का है.
मिस्र के पुरातत्व मामलों के मंत्री ममदूह एल-दैमैती के अनुसार क़ब्रिस्तान की दीवार पर रानी का नाम खेनटकावेस गुदा हुआ था.
मंत्री ने बताया कि वे वहां की खेनटकावेस तृतीय हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि इस खोज से उन्हें पांचवे राजवंश के कुछ अज्ञात पहलुओं को जानने में मदद मिलेगी.
नेफेरेफ्रे की पत्नी

चौथे राजवंश के साथ पांचवे राजवंश में ही मिस्र में पहले पिरामिडों का निर्माण हुआ था.
यह मकबरा मिस्र के राजा नेफेरेफ्रे की क़ब्र के पास मिला.
मकबरे को खोजने वाली चेक इंस्टीट्यूट ऑफ़ इजिप्टोलॉजी मिशन की प्रमुख मिरोस्लैव बार्ता ने कहा कि मकबरे के स्थान से पता चलता है कि वह राजा की पत्नी हैं.
साथ में पुरातत्वविदों को वहां चूना पत्थर और तांबे के क़रीब 30 बर्तन भी मिले.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>












