सीबीएसई टॉपर सार्थक अग्रवाल हैं क्रिकेट के दीवाने

इमेज स्रोत, Sarthak Agrawal
- Author, पंकज प्रियदर्शी
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
इंटरमीडिएट की सीबीएसई परीक्षा में 99.6 फीसदी नंबर लाने वाले गुड़गांव के सार्थक अग्रवाल को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इतने अच्छे नंबर आएंगे.
बीबीसी से खास बातचीत में सार्थक ने कहा, ''एग्जाम अच्छे हुए थे, ये तो लग रहा था कि अच्छे नंबर आएंगे लेकिन इतने अच्छे आएंगे, ये उम्मीद नहीं थी.''
सार्थक का सफलता का मूलमंत्र बहुत साफ था. उन्होंने पहले से अपना रोडमैप तैयार कर रखा था.
कैसे तैयारी करनी है. किस समय क्या करना है, ये खाका वह परीक्षाओं से पहले खींच चुके थे.
वह कहते हैं, ''अपना विश्लेषण खुद करना चाहिए. खुद कमियां और खूबियों का अंदाज लगाएं. देखिए कैसे मजबूती भुनाएंगे और किन तरीकों से कमजोरियों को पीछे छोड़ेंगे.
नंबर
दिल्ली में दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंतकुंज के छात्र सार्थक ने कोई ट्यूशन नहीं लिया. उन्हें चार विषयों फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ और इकोनॉमिक्स में 100 में 100 नंबर मिले. अंग्रेजी में ही बस दो नंबर की कसर रह गई.
अंग्रेजी में दो नंबर कैसे कम हो गए, उन्होंने जवाब में कहा, ''इस बारे में उन्होंने सोचा नहीं है कि आखिर दो नंबर कहां और क्यों कट गए.''
सार्थक स्पोर्ट्स के जबरदस्त शौकीन हैं, क्रिकेट के दीवाने. सचिन तेंदुलकर उनके फेवरिट हैं. इसके अलावा पढ़ने, स्केचिंग करने और गाने का शौक है.
वह कहते हैं, '' मेरा इरादा पहले से ही दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में एडमिशन लेने का था. अब अच्छे नंबर आने के बाद लगता है कि उसमें मुझको एडमिशन मिल जाएगा.''
<italic><bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold></italic>












