|
विवादों के बीच पाक-श्रीलंका मुक़ाबला | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर और मोहम्मद आसिफ़ को प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाए जाने के बीच मंगलवार को पाकिस्तान का मुक़ाबला श्रीलंका से है. पाकिस्तान की टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में अभी तक कोई मैच नहीं खेला है और उनका पहला मैच मंगलवार को श्रीलंका के ख़िलाफ़ हैं. इधर डोप टेस्ट में दोषी पाए जाने के बाद शोएब और आसिफ़ को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है. पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की टीम लगातार विवादों में घिरी रही है. इसके पहले इंग्लैंड के ओवल में छिड़े विवाद के बाद इंज़माम पर चार वनडे मैचों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके बाद यूनिस ख़ान को कप्तानी सौंपी गई जिसे उन्होंने एक बार ठुकरा दिया. मैच से पहले पत्रकारों से बातचीत में यूनिस ख़ान ने कहा,'' आला खिलाड़ी खो देने के बाद मुश्किल तो होती हैं लेकिन क्रिकेट टीम खेल है और हमारा रुख़ सकारात्मक है.'' दूसरी ओर क्वालीफ़ाइंग मुक़ाबलों में वेस्टइंडीज़ को बुरी तरह हराने के बाद श्रीलंका की टीम के हौसले बुलंद हैं. ट्राइब्यूनल गठित इधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले के लिए एक ट्राइब्यूनल का गठन कर दिया है जो शोएब और आसिफ़ के भविष्य को तय करेगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन नसीम अशरफ़ का कहना था, " इस ट्राइब्यूनल में अन्य लोगों के अलावा वकील और डॉक्टर भी हैं जो पूरी तरह स्वतंत्र होंगे.'' उनका कहना था,'' इनका पीसीबी से कोई संबंध नहीं है. ट्राइब्यूनल सबूत पेश करेगी और दोनों खिलाड़ियों को भी अपनी बात रखने का मौक़ा दिया जाएगा." उन्होंने कहा कि ट्राइब्यूनल की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर ही पीसीबी यह तय करेगी कि शोएब और आसिफ़ को क्या सज़ा दी जाए. इसके पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी सलीम अल्ताफ़ ने बताया, "डोप टेस्ट में इन दोनों खिलाड़ियों को नैन्ड्रोलोन के सेवन का दोषी पाया गया है.'' पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने ये डोप टेस्ट तीन सप्ताह पहले कराया था, जिसमें दोनों खिलाड़ी पॉज़िटिव पाए गए. इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. शोएब अख़्तर और मोहम्मद आसिफ़ के बारे में समाचार मिलने के बाद पाकिस्तान की टीम ने सोमवार को अपना अभ्यास सत्र रद्द कर दिया था. रावलपिंडी एक्सप्रेस कहे जाने वाले शोएब अख़्तर और मोहम्मद आसिफ़ पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण के अगुआ माने जाते हैं. लंबे समय बाद दोनों क्रिकेट के मैदान पर लौटे थे. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह मोहम्मद समी, शाहिद नज़ीर और यासिर अराफ़ात को भारत दौरे पर भेजे जाने की बात की जा रही है. | इससे जुड़ी ख़बरें शोएब और आसिफ़ डोपिंग के दोषी16 अक्तूबर, 2006 | खेल मैंने कुछ भी ग़लत नहीं किया: शोएब16 अक्तूबर, 2006 | खेल डोपिंग के दोषी शोएब-आसिफ़ स्वदेश लौटे16 अक्तूबर, 2006 | खेल 'खिलाड़ियों की ज़िम्मेदारी बढ़ी है'15 अक्तूबर, 2006 | खेल वेस्टइंडीज़ ने तोड़ा भ्रम, विजेता बना14 अक्तूबर, 2006 | खेल भारत को हराकर न्यूज़ीलैंड बना था सिरमौर14 अक्तूबर, 2006 | खेल दक्षिण अफ़्रीका की टीम बनी थी पहली विजेता14 अक्तूबर, 2006 | खेल 'पाकिस्तान मुआवज़ा नहीं देगा'02 अक्तूबर, 2006 | खेल | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||