BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
बुधवार, 03 अक्तूबर, 2007 को 10:32 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
'गांधीजी को नोबेल न देने का अफ़सोस'
गांधीजी
गांधीजी को कई बार नोबेल के लिए नामांकित किया गया था
महात्मा गांधी के जन्मदिन को संयुक्त राष्ट्र विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है, उन्हें शांति और अहिंसा का प्रतीक माना जाता रहा है.

लेकिन इस बात को लेकर हमेशा बहस होती आई है कि शांति के लिए मिलने वाले विश्व के सर्वोच्च सम्मान यानी नोबेल पुरस्कार से गांधीजी को कभी सम्मानित क्यों नहीं किया गया.

लेकिन अब नोबेल फ़ाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष माइकल सोहलम ने अफ़सोस जताया है कि गांधीजी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया.

एक भारतीय टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में नोबेल फ़ाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा," हमने एक महान नोबेल विजेता को खो दिया और वे गांधी थे."

वहीं नोबेल म्यूज़ियम के क्यूरेटर डॉक्टर एनडर्स कहते हैं, "नोबेल म्यूज़ियम में हमें महात्मा गांधी की कमी सबसे ज़्यादा ख़लती है. मुझे लगता है कि वो एक ग़लती थी."

गांधीजी को पाँच पर नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया लेकिन नोबेल समिति का मानना था कि गांधीजी को ये सम्मान नहीं दिया जा सकता क्योंकि ‘वे सही मायनों में न ही राजनेता थे और न ही राहतकर्मी’.

नोबेल से वंचित

गांधीजी को 1937, 1938,1939, 1947 और फिर उनकी हत्या के कुछ दिन पहले 1948 में नामांकित किया गया था.

1948 में किसी को भी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया गया था. उस समय कहा गया था कि कोई भी ऐसा कोई उपयुक्त जीवित व्यक्ति नहीं है जिसे ये पुरस्कार दिया जा सके.

नोबेल फ़ाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष माइकल सोहलम का कहना है, "मैं आमतौर पर नोबेल समिति के फ़ैसले पर टिप्पणी नहीं करता. लेकिन यहाँ तो उन्हें ही महसूस हुआ है कि गांधीजी पर ध्यान नहीं गया."

उन्होंने टीवी चैनल से बातचीत में कहा, "समय-समय पर नोबेल पुरस्कार के लिए कई भारतीयों के नाम पर चर्चा हुई लेकिन उनका नाम कभी सूची में नहीं आया. जिन लोगों को नोबेल नहीं दिया गया उनमें से सबसे बड़ा नाम गांधीजी का था."

भारत में जन्मे या भारतीय मूल के कई लोगों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. इनमें रबींद्रनाथ टैगोर, सीवी रमन, डॉक्टर हरगोबिंद खुराना, डॉक्टर चंद्रशेखर, मदर टेरेसा, प्रोफ़ेसर अमर्त्य सेन और वीएस नायपॉल शामिल हैं.

इससे जुड़ी ख़बरें
'भगत सिंह की फाँसी गांधी की नैतिक हार'
25 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गांधी के बंदर सुने थे लेकिन कबूतर...
06 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
'गांधीजी के उसूलों को दिखाने की कोशिश'
19 जुलाई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
गांधी की वापसी
24 जनवरी, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
गांधीजी को क्यों नहीं मिला नोबेल?
25 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>