ईरान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर एक प्रोजेक्टाइल गिरा, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने ये बताया

इमेज स्रोत, Getty Images
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का कहना है कि उसे ईरान ने देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर एक प्रोजेक्टाइल गिरने की सूचना दी है.
परमाणु तकनीकों की देखरेख करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएईए ने एक बयान में कहा कि ईरान ने मंगलवार शाम को बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुई इस घटना की जानकारी दी.
बयान में कहा गया है, "संयंत्र को किसी तरह का नुक़सान होने या कर्मचारियों को चोट लगने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है."
आईएईए के महानिदेशक रफ़ाएल ग्रोसी ने एक बार फिर अपील की है कि "संघर्ष के दौरान ज़्यादा से ज़्यादा संयम बरता जाए, ताकि किसी भी परमाणु दुर्घटना के जोखिम को टाला जा सके."


