एक बच्चा जो 42 हज़ार फुट की ऊंचाई पर पैदा हुआ

इमेज स्रोत, TURKISH AIRLINES
तुर्की एयरलाइंस की एक उड़ान के केबिन क्रू ने उस समय एक नए यात्री का विमान में स्वागत किया, जब वह 42 हज़ार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था.
यह विमान गिनी की राजधानी कानकरी से वागाडुग होते हुए इस्तांबुल की उड़ान पर था.
इस विमान के यात्रियों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी. विमान के टेक आफ़ करते ही इस महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.

इमेज स्रोत, TURKISH AIRLINES
यह देख विमान का केबिन क्रू और कुछ यात्री उसकी मदद को आगे आए. इस महिला ने विमान में ही एक बच्चे को जन्म दिया.
यह बोइंग 737 विमान जब बुर्किना फासो की राजधानी वागाडुग पहुंचा तो महिला और उसके बच्चे को अस्पताल ले जाया गया.
ख़बरों के मुताबिक़ महिला और उनका बच्चा, जिसका नाम काडिजू रखा गया है, दोनों अस्पताल में स्वस्थ हैं. केबिन क्रू के इस काम की सब लोग तारीफ कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, TURKISH AIRLINES
तुर्की एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, '' केबिन क्रू ने देखा की नाफी डीबी नाम की एक महिला यात्री, जो कि 28 हफ़्ते की गर्भवती है, उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है. यह देखकर उन्होंने तुरंत उस महिला के प्रसव में उसकी मदद की.''
अधिकांश एयरलाइंस गर्भवती महिलाओं को 36 हफ़्ते के गर्भ से पहले तक यात्रा की इजाजत देती हैं. इसके लिए उन्हें 28 हफ़्ते से अधिक के गर्भवती होने का एक पत्र अपने डॉक्टर से लिखवा कर देना होता है. इससे बच्चे के जन्म की संभावित तारीख का पता होता है.












