मुंबई में आग से सात की मौत

इमेज स्रोत, PTI
मुंबई के चांदीवली में लेक लुकमे नाम की एक रिहायशी इमारत में लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग ज़ख़्मी हुए हैं.
मुंबई फ़ायरमैन यूनियन के जनरल सेक्रेटरी रमाकांत बने ने जानकारी दी कि आग इस 22 मंज़िला इमारत की 14वीं मंज़िल पर लगी और थोड़ी देर में 15वीं और 16वीं मंज़िल तक फैल गई.
आग का पता लगने पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप सोनावने का कहना है कि आग में मरने वालों में दो महिलाएं भी हैं. रमाकांत बने ने कहा कि पाँच लोगों के शव इमारत की लिफ़्ट में मिले.
हालांकि इमारत से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को नवी मुंबई के ऐरोली स्थित नेशनल बर्न सेंटर में भर्ती किया गया है.
आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2015/06/(%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%89%E0%A4%8F%E0%A4%A1%20%E0%A4%90%E0%A4%AA%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%AF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82.%20%E0%A4%86%E0%A4%AA%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AB%E0%A4%BC%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%95%20%E0%A4%94%E0%A4%B0%20%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AB%E0%A4%BC%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%8B%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A4%A4%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82.%20)%20https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>








