...तो बच्ची की जान बच गई होती: हेमा मालिनी

इमेज स्रोत, AFP

कुछ दिन पहले एक सड़क हादसे का शिकार हुई अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने मीडिया पर इस मामले में सनसनी फैलाने का आरोप लगाया है. इस दुर्घटना में हेमा मालिनी की कार की टक्कर एक अन्य कार से हुई थी जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई थी और हेमा मालिनी को चोट आई थी.

हेमा मालिनी ने ट्विटर पर लिखा है, “मेरा दिल उस बच्ची के लिए पसीज रहा है जिसकी बेवजह जान चली गई और उसके परिवार के लोग घायल हो गए. काश के उस बच्ची के पिता ने ट्रैफ़िक नियमों को माना होता तो ये दुर्घटना नहीं होती और बच्ची की जान नहीं जाती.”

मीडिया पर टिप्पणी करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा, “सनसनीखेज़ मीडिया और कुछ लोगों ने खुले आम मुझ पर तोहमत लगाई जब मैं खुद लाचार थी और गहरे सदमे में थी. वे कितने गिर गए. उन्हें मैं यही कहूँगी, शर्म करो, गॉड ब्लेस.”

'लोग मुझे प्यार करते हैं'

इमेज स्रोत, Hoture Images

हेमा मालिनी ने लिखा कि उन्होंने वे सारे शुभकामना संदेश भी पढ़े हैं जो लोगों ने उनके लिए छोड़े हैं.

ट्वीट में हेमा का कहना था, "इस दुर्घटना ने मुझे दिखाया कि लोग मुझे कितना प्यार करते हैं और मेरी फिक्र है. मनोरंजन जगत में बिताए इतने सालों में मैने बहुत गुडविल कमाई है. मैं आप सबका शुक्रिया अदा करती हूँ."

दो जून को राजस्थान के दौसा में हुए हादसे के बाद हेमा मालिनी के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था.

हेमा मालिनी की कार दुर्घटना को लेकर मीडिया की इस बात को लेकर आलोचना हुई थी कि हादसे में मारे गई बच्ची की बजाए ज़्यादा जोर हेमा माालिनी को लगी चोट पर था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)