सलमान के साथ ने खोले दरवाज़े: जैकलीन

इमेज स्रोत, HOTURE
- Author, सुप्रिया सोगले
- पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
सलमान ख़ान के साथ की गई फ़िल्म 'किक' ने भले ही जैकलीन फ़र्नांडिस को समीक्षकों की तारीफ़ ना दिलाई हो लेकिन कई फ़िल्में ज़रूर दिला दीं.
वो जल्द ही फ़िल्म 'रॉय' में रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ दिखेंगी.
इसके अलावा उनके हाथ में पांच फ़िल्में हैं और जैकलीन इसके लिए 'किक' को ज़िम्मेदार मानती हैं.
'किक' ने बदली किस्मत

इमेज स्रोत, ROY
बीबीसी से बात करते हुए जैकलीन ने कहा, "पहले मेरे पास च्वाइस नहीं थी. जो मेरे हाथ आता वो करना पड़ता. लेकिन सलमान जैसे बड़े स्टार के साथ काम करने के बाद अब लोग मुझे नोटिस करने लगे हैं."
जैकलीन ने आगे कहा, "ये मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ दौर चल रहा है. मैं अपनी मर्ज़ी की फ़िल्में चुन सकती हूं. सब कुछ किक की वजह से हुआ."

इमेज स्रोत, MURDER 2
जैकलीन दावा करने से नहीं चूकतीं कि अब उन्हें जो फ़िल्में मिल रही हैं उनमें उनके करने के लिए बहुत कुछ है.
वो कहती हैं, "वर्ना पहले जो फ़िल्में मिलती थीं उनमें एक-दो गाने किए और काम ख़त्म."
फ़िल्मी परिवार
क्या ग़ैर फ़िल्मी परिवार से होने की वजह से उन्हें बॉलीवुड में ज़्यादा संघर्ष करना पड़ा?
फ़िल्मी बैकग्राउंड कितना मायने रखता है?

इमेज स्रोत, ROY
इस पर वो कहती हैं, "फ़िल्मी परिवार से आने की वजह से उन्हें शुरुआत में ज़रूर मदद मिल जाती है लेकिन सभी को अपने आपको साबित करना पड़ता है. अब बिना टैलेंट के सिर्फ़ फ़िल्मी परिवार से आने की वजह मात्र से हिट नहीं हो सकते."
रॉय के अलावा जैकलीन 'बंगिस्तान' और करण जौहर की फ़िल्म 'ब्रदर्स' में भी दिखेंगी.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)












