पीएम मोदी के इसराइल दौरे से क्या कुछ बदलेगा, संदेश और समझौते का पूरा ब्योरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसराइल यात्रा प्रतीकात्मकता और समझौतों के साथ संपन्न हुई.
इसराइली संसद कनेसेट में दिए भाषण में उन्होंने दोनों देशों के बीच भरोसे और साझेदारी पर जोर दिया.
हमास के सात अक्तूबर के हमले का ज़िक्र किया गया, लेकिन ग़ज़ा और वेस्ट बैंक की स्थिति पर सीधा बयान नहीं आया.
दूसरे दिन कई समझौते हुए, जिनमें टेक्नोलॉजी, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, यूपीआई और कुशल कामगारों के लिए अवसर शामिल हैं.
रक्षा क्षेत्र में नए करार की घोषणा नहीं हुई, पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.
सवाल यह है कि क्या यह साझेदारी पूरे पश्चिमी एशिया में शांति ला पाएगी.
रिपोर्ट: जुगल पुरोहित
वीडियो: वर्षा चौधरी, दीपक जसरोटिया
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



