'पहले कंबल दिया, फिर नाम पूछा और बोले एक तरफ़ बैठ जाओ'- मुस्लिम महिलाओं का बीजेपी नेता पर आरोप
'पहले कंबल दिया, फिर नाम पूछा और बोले एक तरफ़ बैठ जाओ'- मुस्लिम महिलाओं का बीजेपी नेता पर आरोप
बीजेपी नेता सुखबीर सिंह जौनापुरिया पर कुछ महिलाओं ने अपमान करने का आरोप लगाया है.
मामला राजस्थान के टोंक ज़िले का है. महिलाओं का कहना है कि कंबल वितरण से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान जौनापुरिया ने उनसे उनका नाम पूछा और फिर कंबल वापस ले लिए.
22 फ़रवरी को हुई इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आख़िर क्या है पूरा मामला, जानिए इस रिपोर्ट में.
रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः रोहित लोहिया
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



