आवारा कुत्तों की समस्या को तकनीक और भागीदारी से ऐसे किया जा रहा हल
आवारा कुत्तों की समस्या को तकनीक और भागीदारी से ऐसे किया जा रहा हल
भारत के कई शहरों और गांवों में लोग आवारा कुत्तों से परेशान हैं.
इनके हमलों के कई मामले सामने आए. आवारा कुत्तों के काटने की वजह से रेबीज़ के मामले भी बढ़ रहे हैं.
दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं, जो कुत्तों के प्रति लगाव रखते हैं. दोनों तरफ के सरोकार सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुके हैं. इस बीच आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए कुछ शहर तकनीक और लोगों की भागीदारी का सहारा ले रहे हैं.
गुजरात के वडोदरा में माइक्रोचिपिंग की जा रही है. वहीं उत्तराखंड के देहरादून में स्टर्लाइज़ेशन, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर्स के साथ साथ लोगों की भागीदारी से कुत्तों की पॉपुलेशन को नियंत्रित किया जा सकता है.
रिपोर्ट: सुमेधा पाल
शूट, एडिट: अरीबा अंसारी
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



