हरिद्वार में एक मुस्लिम युवक को पीटने का क्या है पूरा मामला - ग्राउंड रिपोर्ट
हरिद्वार में एक मुस्लिम युवक को पीटने का क्या है पूरा मामला - ग्राउंड रिपोर्ट
'जो मेरे साथ हुआ, वह न मुसलमान के साथ हो और न हिंदू के साथ.'
ऐसा कहना है ट्रक चालक मोहम्मद फ़िरोज़ आलम का. दरअसल, उत्तराखंड के हरिद्वार में धार्मिक पहचान के आधार पर एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.
मोहम्मद फ़िरोज़ का आरोप है कि उनसे नाम पूछने के बाद उनकी पिटाई की गई.
हालांकि हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक अभय सिंह का कहना है कि धार्मिक आधार पर हमले के आरोपों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है.
बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने मोहम्मद फ़िरोज़ से इस घटना के बारे में बात की. इस रिपोर्ट में जानिए कि पूरा मामला क्या है.
वीडियो जर्नलिस्ट- देवेश चोपड़ा
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



