BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
शनिवार, 14 फ़रवरी, 2009 को 08:52 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
सानिया पट्टाया ओपन के फ़ाइनल में
सानिया मिर्ज़ा
सानिया पट्टाया ओपन में डबल्स के सेमीफ़ाइनल में भी पहुँची हैं
भारत की सानिया मिर्ज़ा ने स्लोवाकिया की माग्दालेना राइबैरिकोवा को तीन सेटों में हरा कर पट्टाया ओपन के फ़ाइनल में जगह बना ली है.

सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में शनिवार को सानिया ने स्लोवाकियाई प्रतिद्वंद्वी को 6-4, 5-7, 6-1 से हराया.

सानिया दूसरे सेट को जीत कर सीधे सेटों में जीत दर्ज करा लेतीं लेकिन मैच प्वाइंट पर पिछड़ गईं.

सानिया मिर्ज़ा ने क्वार्टरफ़ाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए थाईलैंड की तामरिन तानसुगरन को हरा दिया था.

सानिया ने क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में छठी वरीयता प्राप्त तानसुगरन को लगातार सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया.

सानिया ने मुक़ाबले की शुरुआत से ही प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर अपना दबदबा बनाया. उन्होंने पहले सेट के छठे गेम में तानसुगरन की सर्विस ब्रेक कर 4-2 की बढ़त हासिल की.

लेकिन थाईलैंड की तानसुगरन ने ज़ोरदार वापसी करते हुए अगले ही गेम में सानिया की सर्विस ब्रेक कर हिसाब बराबर कर दिया. तानसुगरन ने लगातार तीन गेम जीतते हुए 5-4 की बढ़त हासिल कर ली.

लेकिन पासा फिर पलटा और हैदराबाद की 22 साल की सानिया ने लगातार तीन गेम जीतते हुए सेट 7-5 से जीत लिया.

2008 में कलाई की चोट के चलते टेनिस कोर्ट से अधिकाँश समय दूर रही सानिया ने दूसरे सेट में भी प्रतिद्वंद्वी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

सानिया ने दूसरा सेट 6-4 से जीतने के साथ ही अंतिम चार में जगह पक्की कर ली.

मुक़ाबले के दौरान सानिया अपनी सर्विस से कुछ जूझती दिखीं. उन्होंने पाँच डबल फॉल्ट्स किए.

सानिया इटली की अपनी जोड़ीदार मारा सेंटाँग्लो के साथ पहले ही डबल्स मुक़ाबलों के सेमीफ़ाइनल में पहुँच चुकी हैं.

सेमीफ़ाइनल में सानिया-सेंटाँग्लो का सामना कज़ाख़स्तान की यानासुगरन और यारोस्लावा श्वेदोवा की जोड़ी से होगा.

इससे जुड़ी ख़बरें
सानिया-भूपति ने जीता युगल ख़िताब
01 फ़रवरी, 2009 | खेल की दुनिया
ऑस्ट्रेलियन ओपन में हारीं सानिया
21 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
रोते हुए मैच से हटीं सानिया
11 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
'मेडल जीतना ही मेरा लक्ष्य है'
09 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
देश में खेलने से फ़िलहाल तौबा!
04 फ़रवरी, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>