|
जम्मू-कश्मीर में हिंसा, चार की मौत | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अधिकारियों के अनुसार भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग हिंसक घटनाओं में दो चरमपंथियों समेत चार लोग मारे गए हैं. पत्तन नगर में एक हिंसक भीड़ ने एक थाने को आग लगा दी. ये लोग सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में एक छात्र की मृत्यु के बाद प्रदर्शन कर रहे थे. सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर आँसू गैस छोड़ी. एक अन्य घटना में चरमपंथियों ने श्रीनगर के बादशाह चौक में स्थित एक इमारत पर ग्रेनेड फ़ेंका जिसमें 12 आम नागरिक घायल हो गए. इस इमारत में एक हिंदू महंत का दफ़्तर है. उधर सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार रात को पुलवामा में हुई एक झड़प में भारतीय सेना का एक कप्तान और दो चरमपंथी मारे गए. इसी घटना में एक सैनिक घायल हो गया. | इससे जुड़ी ख़बरें कश्मीर में नाव दुर्घटना मुद्दे पर तनाव31 मई, 2006 | भारत और पड़ोस श्रीनगर में पर्यटक बस पर ग्रेनेड हमला31 मई, 2006 | भारत और पड़ोस जम्मू-कश्मीर में बस दुर्घटना, 25 मारे गए18 जून, 2006 | भारत और पड़ोस पुंछ और रावलकोट के बीच बस सेवा20 जून, 2006 | भारत और पड़ोस | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||