BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
मित्र को भेजेंकहानी छापें
भारत ने हत्या की निंदा की
कदिरगामर
भारत ने श्रीलंका के विदेश मंत्री की हत्या की कड़ी निंदा की है
भारत सरकार ने श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कदिरगामर की हत्या की कड़ी निंदा की है और इस पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नवतेज सरना का कहना था, '' भारत श्रीलंका के विदेश मंत्री और भारत के पुराने मित्र लक्ष्मण कदिरगामर की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करता है. यह घृणित कार्य है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.''

प्रवक्ता का कहना था, ''हमें भरोसा है कि आतंकवादी अपराध करनेवालों को सज़ा मिलेगी.''

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि 'हमें भरोसा है कि सरकार और श्रीलंका के लोग इस चुनौती का सामना करेंगे और जो शक्तियाँ श्रीलंका की एकता और राजनीतिक स्थायित्व को क्षति पहुँचाना चाहती हैं, उन्हें हराएँगे.'


प्रवक्ता का कहना था,'' भारत ने ज़रूरत के समय हमेशा अपने पड़ोसी का पूरा समर्थन किया है. भारत सरकार श्रीलंका की एकता और अखंडता का हमेशा समर्थन करती आई है.''

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था.'' सरकार और भारत के लोग कदिरगामर के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है. हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं."

कदिरगामर की शुक्रवार रात कोलंबो में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. उन्हें सिर और सीने में गोलियाँ लगीं.

उन्हें तत्काल गंभीर हालत में कोलंबो के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने तुरंत उनके सिर का ऑपरेशन किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

पुलिस के अनुसार संभवतः एक या दो हमलावरों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था वाले उनके आवास के पास उन्हें गोलियाँ मारीं.

अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि इस हत्या के पीछे किसका हाथ है. पुलिस को तमिल विद्रोहियों पर संदेह है.

इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>