बर्फ़ीली गुफाओं का अनोखा नज़ारा

ब्रितानी फ़ोटोग्राफ़र एलेक्स ब्रैड्बरी ने आइसलैण्ड की बर्फ़ीला गुफाओं को किया अपने कैमरे में क़ैद. तस्वीरों में देखें कुदरत का यह अनोखा नजारा.

बर्फ़ीली गुफाएं, आइस केव, आइस लैण्ड, ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र, एलेक्स ब्रैड्बरी
इमेज कैप्शन, बर्फ़ीली गुफाएं प्रकृति की अनोखी रचना हैं. इस तस्वीर में चमकीले रंगों के खेल को साफ़-साफ़ देखा जा सकता है.
बर्फ़ीली गुफाएं, आइस केव, आइस लैण्ड, ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र, एलेक्स ब्रैड्बरी
इमेज कैप्शन, यह तस्वीरें आइसलैण्ड के दक्षिण-पूर्व में स्थित वात्नाजोकल राष्ट्रीय पार्क की हैं. यह पार्क पानी के गर्म सोतों, झरनों और सक्रिय ज्वालामुखी के लिए जाना जाता है.
बर्फ़ीली गुफाएं, आइस केव, आइस लैण्ड, ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र, एलेक्स ब्रैड्बरी
इमेज कैप्शन, बर्फ़ीली गुफाएं वात्नाजोकल ग्लेशियर के नीचे स्थित हैं. इन्हें पानी और बर्फ़ की मिलीजुली सतह का बेहतरीन नमूमा माना जाता है.
बर्फ़ीली गुफाएं, आइस केव, आइस लैण्ड, ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र, एलेक्स ब्रैड्बरी
इमेज कैप्शन, कुछ गुफाएं तो बहुत पुरानी हैं और हज़ारों साल से अनछुई सी हैं.
बर्फ़ीली गुफाएं, आइस केव, आइस लैण्ड, ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र, एलेक्स ब्रैड्बरी
इमेज कैप्शन, इन गुफाओं में रहने वाले जीवाणु शोधकर्ताओं को वृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा पर पाए जाने वाले जीवाणुओं के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर सकते हैं.
बर्फ़ीली गुफाएं, आइस केव, आइस लैण्ड, ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र, एलेक्स ब्रैड्बरी
इमेज कैप्शन, तरल पानी में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवों ने बर्फ़ के साथ अनुकूलन करके ख़ुद को नई ज़िंदगी के अनुसार ढाल लिया है.
बर्फ़ीली गुफाएं, आइस केव, आइस लैण्ड, ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र, एलेक्स ब्रैड्बरी
इमेज कैप्शन, बर्फ़ में हवा की कमी का अर्थ है कि यह समूचे दृश्य प्रकाश को सोख लेती है. केवल नीले प्रकाश का अंश छूट जाता है, जिसकी मौजूदगी रंगो के अनोखेपन को जन्म देती है.