शिखर धवन ने क्यों कहा, ‘मेरे नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट के लिए ना करें

इमेज स्रोत, Manoj Verma/Hindustan Times via Getty Images
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियों पर नाराज़गी ज़ाहिर की है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''मैंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखी हैं, जिनमें मेरे निजी जीवन को लेकर एक निराशाजनक बयान मुझसे जोड़कर पेश किया गया है. मैंने कभी भी अतीत का बोझ नहीं ढोया. चाहे मैदान पर हो या मैदान के बाहर. मैं अपने अतीत का सम्मान करते हुए पॉजिटिविटी की ताक़त पर पूरा भरोसा करता हूं.''

इमेज स्रोत, @SDhawan25
उन्होंने लिखा है, ''यह मेरे जीवन का एक नया अध्याय है और मुझे अपने प्रशंसकों, दोस्तों, परिवार, शुभचिंतकों और मीडिया से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए सच्चे दिल से आभार है.''
''मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे मेरे नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट,असंवेदनशील और झूठे बयानों के लिए न करें, आइए, प्यार और पॉजिटिविटी और प्यार फैलाएं.''
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में शिखर धवन के बारे में उनकी पूर्व पत्नी के कथित बयान का ज़िक्र किया गया था. इसमें शिखर धवन के बारे में नकारात्मक बातें कही गई थीं.
शिखर धवन ने 21 फ़रवरी को अपने लंबे की दोस्त सोफी शाइन से शादी थी. शिखर धवन ने अगस्त 2024 में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. धवन ने 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.





